फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP sinking ship, who will board the sinking ship: Pritam Singh

भाजपा डूबता जहाज, डूबते जहाज में कौन होगा सवार : प्रीतम सिंह

Thu, 21 Oct 2021 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
BJP sinking ship, who will board the sinking ship: Pritam Singh
पत्रकार वार्ता करते नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह। - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। भाजपा में शामिल होने की अफवाहों को दरकिनार करते हुए नेता प्रतिपक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा डूबता हुआ जहाज है और डूबते हुए जहाज में कौन सवार होता है। उन्होंने कहा कि 10 साल कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया है। उन से भी विपक्ष के नेता मिलने आया करते थे। लोकतंत्र में किसी विषय को लेकर सरकार के मंत्रियों से संवाद स्थापित किया जाए तो इसका मतलब यह नहीं निकाला जाना चाहिए कि वे भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। कहा कि वे क्या किसी के दर पर जाएंगे, लोग कांग्रेस में आ रहे हैं। कहा कि भाजपा डूबता हुआ जहाज है। भाजपा की नाव में 100 छेद हैं। ऐसे में उनका भाजपा में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दैवीय आपदा की स्थित भयावह है। बड़े स्तर पर जान माल की क्षति हुई है। सरकार ने मुआवजे की जो घोषणा की है, वह प्रभावितों के लिए ऊंट के मुंह में जीरा जैसी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय किशोर, शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, सलीम अहमद, निक्की जैन, नौशाद अली, असद खान, रिक्कू कन्नौजिया, अभिराजन, विशेष शर्मा, पिंकी जैन, सिबली जैदी, राजबीर राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed