फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp showed black flag to CM

शिक्षा के सवाल ने 'काला' किया सीएम का दौरा

Mon, 30 Sep 2013 11:39 PM IST
अमर उजाला, रुद्रपुर
अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Mon, 30 Sep 2013 11:39 PM IST
विज्ञापन
bjp showed black flag to CM

खाद्य सुरक्षा अधिनियम की कार्यशाला हिस्सा लेने रविवार को यहां आए मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को भाजपाइयों के विरोध का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


शिक्षकों के मध्य सत्र में तबादले के विरोध में भाजपाइयों ने काशीपुर बाईपास रोड पर मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए और सड़क पर लेट गए। उनका क हना था कि इस सरकार ने शिक्षा का कबाड़ा कर दिया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की फ्लीट के आगे आ गए विधायक
विरोध दर्ज कराने के लिए गदरपुर विधायक अरविंद पांडे अग्रसेन चौक के पास मुख्यमंत्री की फ्लीट के आगे आ गए। पुलिस ने बमुश्किल पांडे को हटाया। इस दौरान भाजपाइयों की पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढें, गांव की नदी की तैराक, एक दिन में बनी 'नेशनल खिलाड़ी'

पुलिस ने विरोध कर रहे विधायक अरविंद पांडे और पूर्व सांसद बलराज पासी समेत 24 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।

रविवार को कांग्रेस की खाद्य सुरक्षा अधिनियम पर काशीपुर बाईपास रोड स्थित सिटी क्लब में कार्यशाला थी। इसमें शामिल होने मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा भी पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए

तय कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के लिए गदरपुर विधायक अरविंद पांडे और पूर्व सांसद बलराज पासी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता सुबह ही शहर में जमा हो गए थे। दोपहर करीब 12 बजे भाजपाई काशीपुर बाईपास रोड पर दुर्गा मंदिर गली के पास पहुंचे।

इसकी भनक लगते ही एएसपी यशवंत सिंह चौहान, सीओ रेनू लोहनी, सीओ संचार मुकेश ठाकुर पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंच गए। पुलिस ने विरोध करने आ रहे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा के हितेंद्र त्रिपाठी, शेर सिंह, जगदीश पांडे, विवेक सक्सेना के साथ कई अन्य को हिरासत में ले लिया।

मुख्यमंत्री वापस जाओ के लगे नारे

करीब 12:35 बजे पूर्व सांसद बलराज पासी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री वापस जाओ के नारे लगाते हुए काशीपुर बाईपास रोड में पहुंचे और सड़क पर बैठ गए। जैसे ही मुख्यमंत्री की फ्लीट डीडी चौक से काशीपुर बाईपास रोड की तरफ आई अग्रसेन चौक के पास विधायक अरविंद पांडे फ्लीट के आगे आ गए।

पढें, संविदा कर्मियों की बल्ले-बल्ले, सीएम बोले कर देंगे पक्के!

मुख्यमंत्री की फ्लीट को रोकने का प्रयास करते देख पुलिस ने विधायक पांडे को पकड़ लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए। इस दौरान भाजपाइयों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने विधायक अरविंद पांडे, पूर्व सांसद बलराज पासी सहित 24 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि, सभी को बाद में रिहा कर दिया गया। भाजपा नेताओं का कहना था कि इस सरकार ने अनियोजित तरीके से शिक्षकों का तबादला कर शिक्षा का कबाड़ा कर दिया है। जिले में पहले से ही शिक्षक कम हैं ऊपर से शिक्षकों का तबादला किया जा रहा है। उनका कहना था कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भाजपाई भी बदलते रहे लोकेशन
मुख्यमंत्री के विरोध प्रदर्शन के लिए सबसे पहले भाजपाई कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। लेकिन जब इसकी भनक खुफिया और पुलिस विभाग को लगी तो उन्होंने अपनी लोकेशन बदलते हुए नैनीताल रोड स्थित श्रीगुरु अंगददेव कांपलेक्स के पास कर दी।

इसकी जानकारी भी पुलिस को मिलने और वहां पर भारी संख्या में पुलिस व पीएसी तैनात करने पर भाजपाइयों ने एक बार फिर अपनी लोकेशन बदल दी। इसके बाद भाजपाइयों ने काशीपुर बाईपास रोड स्थित दुर्गा मंदिर गली के पास विरोध प्रदर्शन किया।

पासी ने बदला रूप तो पांडे हेलमेट में
पुलिस की नजर से बचने के लिए पूर्व सांसद बलराज पासी ने अपना वेश बदला था। उन्होंने जहां अपने सिर पर पगड़ी पहनी हुई थी। वहीं विधायक अरविंद पांडे हेलमेट लगाकर बाइक से इधर उधर चक्कर काट रहे थे। इससे कोई भी उन्हें आसानी से नहीं पहचान पा रहा था।


दो घंटे तक पुलिस को छकाया
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दो घंटे खूब छकाया। पुलिस कभी नैनीताल रोड तो कभी काशीपुर बाईपास रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं को तलाश रही थी। इस दौरान सड़क के आसपास जो भी भाजपा कार्यकर्ता पुलिस को नजर आया उसे हिरासत में ले लिया।

पढें, उत्तराखंड में उतर जाएगा 'बॉलीवुड', बनेगी फिल्म सिटी

वाहनों की लगी रही लंबी कतार
मुख्यमंत्री के फ्लीट आने से 15 मिनट पहले पुलिस ने शहर के नैनीताल रोड, दिनेशपुर रोड, रामपुर रोड, काशीपुर रोड, किच्छा रोड के वाहनों को रोक लिया। वाहनों की लंबी कतार एक से डेढ़ किलोमीटर तक लग गई। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में मुख्यमंत्री के फ्लीट के गुजरने के बाद ही यातायात सुचारु हुआ।

भाजपाइयों को पल-पल की खबर
विरोध करने वाले भाजपाइयों को मुख्यमंत्री के फ्लीट की खबर पल-पल मिल रही थी। साथ ही वे मुख्यमंत्री की लोकेशन का पता लगा रहे थे। इसके लिए पंतनगर, सिडकुल, कलक्ट्रेट, आवास विकास के साथ ही डीडी चौक पर उनके कार्यकर्ता जगह जगह मौजूद थे। जो मुख्यमंत्री के फ्लीट के आने की सूचना लगातार उन्हें दे रहे थे।

भाजपाई ने बनाई चेन
मुख्यमंत्री का विरोध कर रहे भाजपाई जब सड़क पर लेट गए तो उन्हें पुलिस जबरन एक-एक कर उठाने लगी। इस पर बीच सड़क में लेटे भाजपाइयों ने एक दूसरे को पकड़ लिया। इससे पुलिस कर्मियों को भाजपाइयों को पकड़कर पुलिस वाहन में बैठाना मुश्किल हो गया। करीब 20 मिनट तक चले इस ड्रामे से काशीपुर बाईपास रोड पर लोगों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed