फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP released list on Appointed Presidents in 10 districts of Uttarakhand

उत्तराखंड: बीजेपी ने 10 जिलों में की अध्यक्षों की नियुक्ति, यहां देखिए लिस्ट

Thu, 12 Dec 2019 08:54 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 12 Dec 2019 08:54 AM IST
विज्ञापन
BJP released list on Appointed Presidents in 10 districts of Uttarakhand
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के 10 जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। बुधवार को भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के प्रदेश अधिकारी बलवंत सिंह भौर्याल ने 10 जिलाध्यक्षों के निर्वाचन की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन


इनमें से तीन जिलों में जिलाध्यक्षों की कुर्सी बरकरार रखी गई है। देहरादून महानगर, यूएसनगर, हरिद्वार और उत्तरकाशी के जिलाध्यक्षों के निर्वाचन की घोषणा सहमति न बन पाने के कारण लटक गई है। इनकी घोषणा बाद में होगी। 
विज्ञापन


बुधवार शाम पार्टी ने 10 जिलाध्यक्षों के निर्वाचन की सूची जारी की। चमोली में रघुवीर सिंह, रुद्रप्रयाग में दिनेश उनियाल, टिहरी में विनोद रतूड़ी और देहरादून में जिला अध्यक्ष की कमान फिर शमशेर सिंह पुंडीर को सौंपी गई है। वहीं, प्रदीप बिष्ट दोबारा नैनीताल के जिला अध्यक्ष चुने गए। पार्टी ने यही अवसर पिथौरागढ़ में विरेंद्र वल्दिया को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि पौड़ी गढ़वाल में संपत सिंह रावत, बागेश्वर में शिव सिंह बिष्ट, अल्मोड़ा में रवि रौतेला और चंपावत में दीप चंद्र पाठक जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन के मुताबिक, बाकी चार जिलों के अध्यक्षों के निर्वाचन की घोषणा शीघ्र की जाएगी।

नहीं बनी सहमति, केंद्रीय नेतृत्व करेगा तय
देहरादून महानगर, यूएसनगर, हरिद्वार और उत्तरकाशी के जिलाध्यक्षों को लेकर दावेदारों के बीच जबर्दस्त जंग छिड़ी है। मंगलवार की देर रात तक पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच दावेदारों के नाम पर सहमति बनाने के खूब प्रयास हुए, लेकिन बात नहीं बन पाई। सूत्रों के अनुसार, अब गेंद केंद्रीय नेतृत्व के पाले में डाली गई है। माना जा रहा है कि चार जिलाध्यक्षों की घोषणा होने में अभी दो से तीन दिन और लगेंगे।


आगे खिसक सकता है प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 15 दिसंबर तक होना है, लेकिन केंद्रीय पर्यवेक्षकों की व्यस्तता के चलते चुनाव आगे खिसक सकता है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान 20 दिसंबर को आ सकते हैं। पार्टी के भीतर यह चर्चा है कि उसी दिन प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है।

यहां देखिए सूची:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed