अर्द्धकुंभ पर निशंक ने रावत को याद दिलाया इतिहास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्द्धकुंभ के कार्य अभी तक शुरू नहीं होने पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री था, तब हरीश रावत सांसद थे और केंद्र में सरकार कांग्रेस की थी। ऐसे समय में कुंभ 2010 के कार्य संपन्न कराए गए।
आज मुख्यमंत्री हरीश रावत अर्द्धकुंभ के कार्य शुरू नहीं करा पा रहे हैं और दोष केंद्र को दे रहे हैं। सीसीआर में बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता में निशंक ने कहा कि प्रदेश सरकार को कार्य शुरू कराना है और इस संबंध में केंद्र को प्रस्ताव भेजना है। इसके बाद केंद्र सरकार की ओर से बजट जारी किया जाएगा।
उन्होंने यूपी सरकार की ओर से नहर चौड़ीकरण पर भी नाराजगी जताई। कहा कि एक्ट के अनुसार यूपी सरकार गंगनहर की मरम्मत कर सकती है, लेकिन चौड़ीकरण नहीं। उन्होंने बजट के बावजूद सिंचाई विभाग की ओर से तटबंध निर्माण में हीलाहवाली पर भी रोष व्यक्त किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर बांध बनाने के नाम पर अवैध खनन कराने का भी आरोप लगाया।
भाजपाइयों ने धरना-प्रदर्शन किया
अर्द्धकुंभ 2016 के काम अब तक शुरू नहीं होने पर बृहस्पतिवार को भाजपाइयों ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों ने अर्द्धकुंभ के कार्यों के लिए केंद्र से नोडल एजेंसी बनाने की मांग की।
व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक मृदुल कौशिक ने कहा कि अर्द्धकुंभ के काम शुरू नहीं होने का असर मेले पर पड़ेगा। श्रद्धालुओं को परेशानियां झेलनी पड़ेगी। मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि यदि सरकार अर्द्धकुंभ के काम नहीं करवा सकती तो केंद्र को नोडल एजेंसी नियुक्त कर काम शुरू करा देने चाहिए। प्रदीप कालरा ने कहा कि काम शुरू न होने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
पार्षद राजकुमार ने कहा कि सीएम अर्द्धकुंभ के कार्यों की समीक्षा करने में लगे हैं लेकिन जब काम ही शुरू नहीं हुए तो किस बात की समीक्षा। देवेंद्र मनराल ने कहा अर्द्धकुंभ मेले को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। मौके पर अनिल पुरी, अर्पित अग्रवाल, उज्जवल पंडित, रेखा शर्मा, अनामिका शर्म, गोपाल शर्मा, धीरज भाटिया, शुभम अग्रवाल, सारिका आदि उपस्थित रहे।
प्रदेश सरकार का पुतला फूंका
कालेधन मुद्दे पर बाबा रामदेव को घेरने पर छात्र नेता सतविंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का पुतला फूंक नारेबाजी की। छात्रों को संबोधित करते हुए सतविंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार बाबा रामदेव और प्रधानमंत्री मोदी के बढ़ते प्रभाव से बौखला गई है। प्रदर्शन करने वालों में अमरदीप, आदर्श कुमार, ओम चौधरी, लक्की राठौर, करन शर्मा, दीपेश सैनी, कमल, समीर, मनीत और निखिल आदि छात्र शामिल रहे।