फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP people surrounded EE on electricity related problems

Dehradun News: बिजली संबंधी समस्याओं पर भाजपाइयों ने ईई को घेरा

Tue, 25 Jul 2023 01:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
BJP people surrounded EE on electricity related problems
बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर भाजपाइयों ने अधिशासी अभियंता केंद्रीय जोन का घेराव किया। कहा कि चमोली घटना के बाद भी विभाग संवेदनहीन बना हुआ है। खंभों में करंट उतर रहा है, कई जगह तारों के जाल हादसों को आमंत्रण दे रहें है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

भाजपा के सालावाला वार्ड के पार्षद भूपेंद्र कठैत के नेतृृत्व में भाजपाई ईसी रोड स्थित अधिशासी अभियंता केंद्रीय विद्युत वितरण खंड पहुंचे। वहां उन्होंने केंद्रीय जोन में समस्याओं को रखा। कहा कि परेड ग्राउंड उपखंड क्षेत्र के अंतर्गत ईसी रोड पर करंट लगने से जानवर की मौत हो गई। सूचना के तीन दिन बाद भी विभाग की ओर से तार ठीक नहीं किया गया। चार, पांच महीने से दिलाराम चौक से राजभवन जाने वाली रोड पर तारों का जाल हादसों का सबब बना हुआ है। सालावाला पुल के पास 15 दिन से जड़ से निकलकर खंभा हवा में लटका हुआ है। बारिश के दौरान इससे चिंगारियां निलकलती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार पलटन बाजार, ईसी रोड, राजपुर रोड, न्यू कैंट रोड में तारों के जालों से खतरा बना हुआ है। कुछ समय पहले तारों की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो चुकी है। लगातार शिकायत के बाद भी विभाग लापरवाह बना हुआ है। चेतावनी दी कि अगर लापरवाही नहीं छोड़ी और लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, प्रदीप रावत, आशुतोष थापा, अंकित जोशी, विनय गुप्ता, अम्मू थापा, चुन्नीलाल, विनय कोहली, कमल थापा, मंजीत रावत, मनीष गैरा, रविन्द्र शर्मा, पंकज कन्नौजिया, संजीव अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed