फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp on woman candidate in assembly election.

उत्तराखंड में महिला प्रत्याशियों पर भाजपा में कशमकश

Sat, 26 Nov 2016 12:49 PM IST
मनीष चंद्र भट्ट/अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 26 Nov 2016 12:49 PM IST
विज्ञापन
bjp on woman candidate in assembly election.
भाजपा

लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण पर अक्सर एक कदम बढ़कर दो कदम पीछे हटने वाली भाजपा उत्तराखंड के आगामी विधानसभा चुनाव में भी महिलाओं को टिकट देने पर पसोपेश में नजर आ रही है।

विज्ञापन


कुल वोटरों के लगभग 50 फीसद महिला वोटरों वाले राज्य में पार्टी इस मुद्दे पर गुणा भाग में जुटी है। भाजपा महिला मोर्चा ने भी इस बार अधिक से अधिक महिलाओं को विधायकी का टिकट देने की पार्टी फोरम पर मजबूत पैरवी की है।
विज्ञापन


दरअसल, उत्तराखंड में कई विधानसभा सीट ऐसी हैं, जहां महिला वोटर चुनावी गणित बनाने बिगाड़ने की ताकत रखती हैं। भाजपा के भीतर भी एक बड़ा धड़ा इस बात का समर्थक है कि पार्टी को इस बार 33 फीसदी टिकट महिलाओं को देने की रणनीति अपनानी चाहिए। इससे मुख्य विरोधी दल कांग्रेस पर बढ़त हासिल भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी में यह बात पिछले रिकार्ड को देखकर भी जोरशोर से उठ रही है। वर्ष 2007 के चुनाव में जहां कांग्रेस की पांच महिलाएं विधानसभा में पहुंची, वहीं यमकेश्वर (पौड़ी गढ़वाल) विधायक विजया बड़थ्वाल की भाजपा से एकमात्र महिला विधायक के रूप में मौजूदगी रही।

वहीं, भगवानपुर (हरिद्वार) उपचुनाव में भी जनता ने कांग्रेस की महिला प्रत्याशी ममता राकेश को विधायक बनाकर विधानसभा भेजा। सूत्रों के अनुसार, इसे लेकर पार्टी के अंदर धीरे-धीरे घमासान की स्थिति बन रही है। विरोध करने वाले कई नेताओं को डर है कि कहीं इस फार्मूले से उनका टिकट न रह जाय। पिछली बार भाजपा ने कुल 70 में से सात सीटों पर महिलाओं को विधायकी का टिकट दिया था।


वर्ष 2007 में वोटरों की स्थिति
पुरुष-3352984, महिला-3024346

वोट पड़े
पुरुष-2159501
महिला-2060193

‘प्रदेश की कई विधानसभा सीटों पर महिला वोटर निर्णायक की भूमिका में हैं। हमने आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक महिलाओं को टिकट देने की ठोस वकालत की है। इस बात को प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने भी रख दिया है।’
-नीलम सहगल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed