फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp national secretary involved in scam

भाजपा के वरिष्ठ नेता की वजह से हुआ बड़ा घोटाला

Mon, 09 Jun 2014 03:52 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 09 Jun 2014 03:52 PM IST
विज्ञापन
bjp national secretary involved in scam

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत को डोईवाला में खुली चुनौती दे रहे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व कृषि मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की परेशानी में ही इजाफा हो गया है।

विज्ञापन


ढैंचा बीज प्रकरण में जांच आयोग ने त्रिवेंद्र को भी निशाने पर लिया है। ढैंचा बीज खरीद के प्रकरण के समय त्रिवेंद्र रावत भाजपा सरकार में कृषि मंत्री थे और बीज खरीद में तत्कालीन कृषि मंत्री की भी सहमति थी।
विज्ञापन


त्रिपाठी जांच आयोग की ओर से सरकार को सौंपी गई ढैंचा बीज प्रकरण की रिपोर्ट में त्रिवेंद्र रावत पर सीधे-सीधे सवाल उठाए गए हैं।

रावत की अनदेखी और चूक से हुआ घोटाला

bjp national secretary involved in scam

आयोग की रिपोर्ट के निष्कर्ष में साफ कहा गया है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ढैंचा बीज खरीद के मामले में अपने दायित्व की अनदेखी की और उनकी इस चूक का ही परिणाम रहा कि यह घोटाला हो पाया।

आयोग की जांच रिपोर्ट के मुताबिक तत्कालीन कृषि मंत्री त्रिवेंद्र रावत ने खरीफ 2010 में कृषि निदेशक के ढैंचा बीज प्रस्ताव को बिना नियमों और प्रक्रिया का पालन किए हुए अनुमोदित कर दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक ढैंचा बीज की अनियमितताओं की रिपोर्ट आने के बाद कृषि सचिव की संस्तुति पर पहले तो नैनीताल, देहरादून, हरिद्वार और उधमसिंहनगर के मुख्य कृषि अधिकारियों के निलंबन के आदेश पारित कर दिए गए पर बाद में बिना कोई कारण बताए यह आदेश बदल कर केवल विभागीय कार्यवाही तक सीमित कर दिया गया।

भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम 1988 के दायरे में रावत

bjp national secretary involved in scam

ऐसे में आयोग ने माना है कि इससे यह साबित हो रहा है कि तत्कालीन कृषि मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की चूक और कृत्य के कारण ढैंचा बीज घोटाला संभव हो पाया।

आयोग ने माना है कि इन मामलों को देखते हुए तत्कालीन कृषि मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम 1988 के दायरे में आते हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री हरीश रावत को दे रहे हैं चुनौती

bjp national secretary involved in scam

तत्कालीन कृषि मंत्री ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के शासकीय दायित्व का निर्वहन नहीं किया। त्रिपाठी जांच आयोग की यह रिपोर्ट साफ है कि त्रिवेंद्र रावत के लिए खासी मुसीबत खड़ी करेगी।

खासकर अब जबकि त्रिवेंद्र रावत डोईवाला सीट पूर्व मुख्यमंत्री निशंक के सांसद बनने के बाद खाली हो चुकी है और यहां निकट भविष्य में चुनाव होना है।

रावत खुद भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं ओर मुख्यमंत्री हरीश रावत को इस सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दे रहे हैं।

क्या कहती है रिपोर्ट

bjp national secretary involved in scam

यह भी सिद्ध है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत के चूक और कृत्य के कारण कृषि निदेशक अनियमितताएं कर पाए तथा एक आपराधिक षड़यंत्र रचकर उसका लाभ उठा पाए।

रावत अपने कर्तव्य और दायित्वों के निर्वहन में असफल पाए गए। उनके कृत्य और चूक से एक प्राइवेट फर्म निधी सीड कारपारेशन को लाभ पहुंचा जो लोकहित के विपरीत था।

इससे त्रिवेंद्र सिंह रावत भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम 1988 की धारा 13 की परिधि में आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed