{"_id":"6a00a7cf0c1bb82352039f7d","slug":"bjp-national-president-nitin-naveen-to-visit-uttarakhand-this-month-to-take-stock-of-election-preparations-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: इसी महीने उत्तराखंड आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, चुनावी तैयारियों का लेंगे जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: इसी महीने उत्तराखंड आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, चुनावी तैयारियों का लेंगे जायजा
Mon, 11 May 2026 04:00 AM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 11 May 2026 04:00 AM IST
सार
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को मई के पहले सप्ताह में ही तीन दिवसीय प्रवास पर देहरादून आना था। पार्टी ने तैयारियां भी पूरी कर ली थीं लेकिन पांच राज्यों की मतगणना के कारण दौरा टाल दिया गया।
विज्ञापन
नितिन नवीन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इसी महीने के आखिर में उत्तराखंड आएंगे। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनसे शिष्टाचार भेंट की और चारधाम यात्रा पर आने का निमंत्रण दिया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को मई के पहले सप्ताह में ही तीन दिवसीय प्रवास पर देहरादून आना था। पार्टी ने तैयारियां भी पूरी कर ली थीं लेकिन पांच राज्यों की मतगणना के कारण दौरा टाल दिया गया। रविवार को नई दिल्ली में उनसे मिलने पहुंचे सीएम धामी और अध्यक्ष भट्ट ने उन्हें उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया। अब नवीन मई के आखिरी सप्ताह में देहरादून आएंगे। पार्टी अध्यक्ष अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
Uttarakhand Politics: कांग्रेस पहाड़ चढ़ने, भाजपा इतिहास दोहराने में जुटी, कार्यकर्ताओं में भर रहे जोश
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि उन्होंने वर्तमान में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी भी ली। अभी तक प्रदेश में 304 मंडल स्तरीय प्रशिक्षण हो चुके हैं। कई संगठनात्मक जिलों में प्रशिक्षण 25 मई तक पूरे हो जाएंगे। माना जा रहा है कि उनका दौरा इसके बाद ही होगा।
प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक की तैयारियां परखेंगे
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दौरे के दौरान संगठन पदाधिकारियों संग बैठक करेंगे। विधायक, मंत्रियों की अलग-अलग बैठक लेंगे। इसके अलावा बूथ स्तर, जिला स्तर, कोर कमेटी के साथ भी बैठक करेंगे। जोर इस बात पर होगा कि आपसी तालमेल के साथ कैसे जीत की हैट्रिक लगाई जाए।