फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Congress sets out to scale mountains seats BJP focuses on repeating history

Uttarakhand Politics: कांग्रेस पहाड़ चढ़ने, भाजपा इतिहास दोहराने में जुटी, कार्यकर्ताओं में भर रहे जोश

Sun, 10 May 2026 04:43 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 10 May 2026 04:43 PM IST
सार

वर्तमान में कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा गढ़वाल दौरे पर हैं। इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी इन दिनों गढ़वाल के दौरे पर हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Congress sets out to scale mountains seats BJP focuses on repeating history
उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक ओर जहां कांग्रेस पहाड़ में अपनी जमीन तलाशने में जुटी है तो वहीं भाजपा गढ़वाल में फिर इतिहास दोहराने की कवायद में लग गई है। खास बात यह है कि कांग्रेस और भाजपा के दोनों नेताओं के दौरे भी एक साथ पर्वतीय जिलों में हो रहे हैं।

विज्ञापन


वर्तमान में कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा गढ़वाल दौरे पर हैं। वह बदरी-केदार के दर्शन करने के साथ ही पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी में पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक ले रही हैं। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही एक विपक्ष के तौर पर मुद्दों को धार देने के तरीके सुझा रही हैं, जिससे अगले चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन


इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी इन दिनों गढ़वाल के दौरे पर हैं। उनका दौरा भी पौड़ी से शुरू होकर रुद्रप्रयाग, चमोली होते हुए जोशीमठ के सुदूर क्षेत्रों तक हुआ है। इस दौरान उन्होंने चुनाव प्रबंधन से जुड़े विषयों पर कार्यकर्ताओं से बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भट्ट का जोर इस बात पर है कि गढ़वाल मंडल में 2022 के चुनाव में जो भाजपा का प्रदर्शन था, इस बार उसमें और ऐतिहासिक उछाल दर्ज किया जाए। इसके लिए पार्टी के अन्य नेता भी जल्द ही गढ़वाल के सुदूर बूथों तक का दौरा करने वाले हैं।

Dehradun: जामुनवाला लूटकांड; सवालों में उलझी युवक के अपरहण और लूट की कहानी, स्कूटी पर खुद बैठता दिखा था युवक

गढ़वाल में 41 में से 29 भाजपा को, आठ सीटें ही थी कांग्रेस की
2022 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो गढ़वाल मंडल में 41 सीटें हैं, जिनमें से 29 पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। आठ सीटें ही कांग्रेस के हाथों में आईं थी। चार सीटें बसपा व निर्दलीयों को मिलीं थीं। जिलावार देखें तो सात में से तीन जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पौड़ी में तो कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। केवल चमोली, टिहरी, देहरादून में एक-एक और हरिद्वार जिले में पांच सीटें कांग्रेस को मिलीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed