{"_id":"6a9821517b57c382f90487a0","slug":"purodi-hayo-tagari-road-set-for-revamp-after-years-of-disrepair-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-135876-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पांच साल की बदहाली के बाद चमकेगी पुरोड़ी-हयो-टगरी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पांच साल की बदहाली के बाद चमकेगी पुरोड़ी-हयो-टगरी सड़क
Wed, 02 Sep 2026 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 02 Sep 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
- 1.91 करोड़ मंजूर, निविदा प्रक्रिया पूरी होने के करीब
- टगरी मंदिर के श्रद्धालुओं समेत पांच हजार आबादी को मिलेगी राहत
पांच साल की बदहाली के बाद चमकेगी पुरोड़ी-हयो-टगरी सड़क....
चकराता। करीब 15 वर्षों से बदहाल पुरोड़ी-हयो-टगरी मोटर मार्ग की तस्वीर अब बदलने वाली है। लोक निर्माण विभाग को 11 किलोमीटर लंबे मार्ग के सुधारीकरण के लिए 1.91 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
तहसील क्षेत्र के कुनावा, हयो, टगरी, कैत्री और सिबोऊ समेत कई गांवों को जोड़ने वाले इस मोटर मार्ग का लंबे समय से सुधारीकरण नहीं हुआ है। इससे सड़क का डामरीकरण जगह-जगह उखड़ चुका है। सुरक्षा दीवारों, नालियों और स्क्रबर के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
मार्ग के सुधारीकरण और डामरीकरण से खत शैली के करीब 25 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। साथ ही अपने आराध्य चालदा महासू देवता के टगरी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का सफर भी सुगम होगा। सड़क सुधरने से क्षेत्र की करीब पांच हजार की आबादी को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मंदिर समिति के बजीर जसवीर सिंह, पुरण सिंह, युद्धवीर सिंह तोमर, विरेंद्र सिंह तोमर, अरविंद तोमर, प्रेम सिंह और अमर सिंह ने स्वीकृति मिलने पर खुशी जताई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
शासन स्तर से 1.91 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। निविदा प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है और जल्द ही मार्ग पर कार्य शुरू कराया जाएगा।
- विजय कुमार मोगा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, चकराता