फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP National Executive announced Uttarakhand Tirath Singh Rawat Vice President Anil Baluni Media Convener

नितिन नवीन की टीम में उत्तराखंड के चार नेता: तीरथ सिंह रावत उपाध्यक्ष और अनिल बलूनी बने मीडिया संयोजक

Mon, 17 Aug 2026 04:00 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 17 Aug 2026 04:00 PM IST
सार

BJP National New Executive Announced: नितिन नवीन की टीम में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी और उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

विज्ञापन
BJP National Executive announced Uttarakhand Tirath Singh Rawat Vice President Anil Baluni Media Convener
पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में उत्तराखंड के पूर्व सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भी अहम जिम्मेदारी मिली है। उनके साथ उत्तराखंड के कुल चार नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में जगह दी गई है।

विज्ञापन


भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की ओर से सोमवार को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष की इस नवीन टीम में तीरथ की वापसी हुई है। तीरथ ने 2022 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पांच माह तक प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली। इस दौरान वे गढ़वाल सांसद बने रहे। सीएम पद से हटाने के बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में उनका टिकट भी कट गया था। अब केंद्रीय नेतृत्व ने तीरथ को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी उसी भूमिका में रहेंगे। उन्हें मीडिया संयोजक के पद पर बरकरार रखा गया है। वहीं, महेंद्र पांडे की बतौर राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री पद पर भूमिका बरकरार रखी गई है। वहीं, हिमाचल में लंबे समय महामंत्री संगठन पद पर सेवाएं देने वाले आलोक भट्ट को सोशल मीडिया सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos

नई राष्ट्रीय टीम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में उत्तराखंड के चार वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई। निश्चित तौर पर सभी अपने अनुभव, समर्पण, संगठन के प्रति निष्ठा से भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने के साथ ही राष्ट्रसेवा के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed