राष्ट्रपति चुनाव को लेकर BJP के नेता का बयान, मीरा कुमार के लिए कह दी बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति चुनाव की गहमागहमी के बीच भाजपा के इस नेता ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के लिए एक बड़ी बात कह दी। उन्होंने विपक्ष पर भी हमला बोला। जानिए क्या कहा उन्होंने...
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि रामनाथ कोविंद का राष्ट्रपति बनना तय है। उन्होंने कहा कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को संयुक्त विपक्ष का उम्मीदवार कहना गलत है कि क्योंकि जेडीयू सहित कई विपक्षी दलों ने रामनाथ कोविंद को समर्थन देने का एलान कर दिया था।
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर काफी गंभीर है और किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। एक कार्यक्रम के सिलसिले में अल्मोड़ा पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि सर्वसम्मति से राष्ट्रपति चुनने के लिए भाजपा ने वरिष्ठ नेताओं की समिति गठित की थी और समिति में शामिल नेता सभी दलों से मिले लेकिन कोई सहमति नहीं हो सकी।
उम्मीदवारी को बताया गलत
उन्होंने कहा कि कोविंद सांसद समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं और हाल तक बिहार के राज्यपाल थे। अब उनका राष्ट्रपति बनना तय हो चुका है। दूसरी ओर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को संयुक्त विपक्ष का उम्मीदवार नहीं कहा जा सकता क्योंकि कई विपक्षी दल कोविंद का समर्थन कर रहे हैं।
देश के कई हिस्सों में किसानों द्वारा आत्महत्या के सवाल में उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याएं पुरानी हैं। पीएम मोदी ने किसानों के लिए कई सस्ता लोन, कम किश्त पर फसल बीमा सहित कई योजनाएं शुरू की हैं।
साथ ही किसानों को लाभ दिलाने के लिए पूरे देश में 100 से ज्यादा कोल्ड स्टोरेज बनाने का काम शुरू हो गया है। कोल्ड स्टोरेज बन जाने के बाद किसानों को उनकी उपज का अच्छा लाभ मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि देश में राष्ट्रीय राजमार्गों का तेजी से निर्माण किया जा रहा है। इसलिए भारत से लगी चीन की सीमा की तरफ सड़कों के काम को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।