फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp mp varun gandhi talk in dehradun 

वरुण गांधी बोले, देश में आम आदमी को मिलना चाहिए राइट टू रिकॉल का अधिकार

Wed, 13 Sep 2017 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 13 Sep 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
bjp mp varun gandhi talk in dehradun 

जिन नेताओं को चुनने के बाद जनता विधानसभा और संसद भेजती है, उन्हें वापस बुलाने का अधिकारी (राइट टू रिकॉल) भी जनता को मिलना चाहिए। यह बात मंगलवार को सुद्धोवाला स्थित बाबा फरीद इंस्टीट्यूट के रंगरेजा कार्यक्रम में पहुंचे सुल्तानपुर से सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री वरुण गांधी ने कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजनीति में एक ओर आपराधिक छवि वाले नेताओं की नो एंट्री होनी चाहिए तो दूसरी ओर किसी भी चुनाव से पहले उस पर खुली बहस होनी चाहिए। बाबा फरीद में द रोड टू इंडिया फ्यूचर विषय पर भाजपा सांसद ने कहा कि वह गांवों के भविष्य पर एक पुस्तक लिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे गांवों से जुड़ी कई अहम बातें सामने आएंगी।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने किसी भी चुनाव से पहले खुली बहस की वकालत करते हुए कहा कि आम लोगों को ऐसा माहौल बनाना है कि अगला चुनाव चाहे वह पंचायत का हो या लोकसभा का, इस पर पहले खुली बहस हो। चुनाव में खड़े एक-एक व्यक्ति का विजन आम आदमी के सामने रखा जाए, इसके बाद चुनाव हो। उन्होंने राजनीति में सुधार पर जोर देते हुए राइट टू रिकॉल की वकालत भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वरुण गांधी ने गरीबी, बेरोजगारी, महिला सशक्तिकरण, किसानों की आत्महत्या जैसे मुद्दों को लेकर देशभर के कई उदाहरण छात्रों के सामने रखे। उन्होंने कहा कि जहां पहले संसद साल में औसत 150 दिन चलती थी और वहीं पिछले 15 साल में सालाना औसत 35 दिन भी नहीं चल रही है। ऐसे में संसद में बन रहे अधिकांश कानून बगैर चर्चा के ही पास हो रहे हैं।

वरुण ने बंद कराया ड्रोन

bjp mp varun gandhi talk in dehradun 

​ वरुण गांधी ने कहा कि वेतन-भत्ते बढ़ने चाहिए, लेकिन यह अधिकार विधायक और सांसदों को नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भी कई नेता ऐसे संसद और विधानसभाओं में बैठे हैं, जिन पर गंभीर आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। इन अपराधियों को राजनीति से दूर करना जरूरी है। 
इस मौके पर विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, कालेज चेयरमैन जोगेंद्र सिंह अरोड़ा, निदेशक अनिंदर सिंह अरोड़ा, रजिस्ट्रार भूपेंद्र सिंह अरोड़ा, डा. असलम सिद्दीकी, अरविंद सिंह हीरा, डा. एलएच उपाध्याय, भाजपा नेता शादाब शम्स आदि मौजूद रहे।

वरुण ने बंद कराया ड्रोन
समारोह के दौरान फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए समारोह स्थल पर मंडरा रहे एक ड्रोेन पर भाजपा सांसद वरुण गांधी ने आपत्ति जताई। उनका बार-बार ध्यान भंग हो रहा था। लिहाजा, उन्होंने यह ड्रोन बंद करा दिया। इसके बाद वह पैदल ही कालेज के गेट तक आए तो जगह-जगह छात्रों ने उन्हें सेल्फी लेने के लिए रोका। 

मंच पर दिखा रंगारंग संगम
बीएफआईटी के रंगरेजा समारोह में मंच पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं ने समां बांध दिया। गढ़वाली गीतों के अलावा कलर्स ऑफ इंडिया के तहत कई राज्यों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली। भूटान के छात्र-छात्राओं ने जहां अपना पारम्परिक नृत्य जोंखा पेश कर सबको ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया, वहीं नागालैंड के छात्र-छात्राओं ने भी बेम्बो नृत्य का शानदार नजारा पेश किया। बुधवार को कालेज में राइजिंग स्टार विनर बैनेट दोसाज अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed