{"_id":"64031630a8696800c20b5f43","slug":"bjp-mlas-will-have-a-training-camp-after-the-budget-session-pm-modi-will-participate-online-uttarakhand-news-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand BJP: बजट सत्र के बाद भाजपा विधायकों का होगा प्रशिक्षण शिविर, पीएम मोदी करेंगे ऑनलाइन शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand BJP: बजट सत्र के बाद भाजपा विधायकों का होगा प्रशिक्षण शिविर, पीएम मोदी करेंगे ऑनलाइन शुभारंभ
Sat, 04 Mar 2023 03:38 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 04 Mar 2023 03:38 PM IST
सार
विधायकों के प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। साथ ही पार्टी के विधायकों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का मार्गदर्शन भी प्राप्त हो सकता है।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा अपने विधायकों का प्रशिक्षण शिविर लगाएगी। यह शिविर इसी महीने विधानसभा के बजट सत्र के बाद होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिविर का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन कर सकते हैं। इस आयोजन के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चर्चा की।
विज्ञापन
शुक्रवार को उन्होंने मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास पर भेंट की। इस दौरान दोनों दिग्गजों के बीच सांगठनिक रणनीति पर मंथन हुआ। भट्ट ने मुख्यमंत्री को पार्टी विधायकों के प्रशिक्षण शिविर के बारे में चर्चा की। अभी इसकी तिथि तय नहीं हुई है। 13 मार्च से 18 मार्च तक भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र आहूत होना है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun Crime: लूट के बाद घर में अकेली रह रही 75 साल की बुजुर्ग की निर्मम हत्या, वारदात से सनसनी
विज्ञापन
इसके बाद की किसी तिथि पर यह प्रशिक्षण शिविर होगा। शिविर को केंद्रीय नेता संबोधित करेंगे। संगठन की ओर से यह प्रयास है कि शिविर का उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करें। साथ ही पार्टी के विधायकों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का मार्गदर्शन भी प्राप्त हो सकता है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि विधायकों के प्रशिक्षण शिविर को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की गई है। लेकिन अभी तारीख व स्थान तय होना है।