BJP विधायक चैंपियन ने सीएम और मंत्रियों को दिया 'फिटनेस चैलेंज', तो सीधे जिम पहुंच गए मंत्रीजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अभिनेता ऋतिक रोशन आदि के बाद अब विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने भी केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के फिटनेस चैलेंज को स्वीकार किया है।
खानपुर, रुड़की विधायक ने पुसअप्स करते हुए वीडियो शूटकर बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर शेयर किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री, खेल मंत्री और विधायक गणेश जोशी को इसका चैलेंज दिया है।
दरअसल, हाल ही में केंद्रीय मंत्री एवं ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने ट्विटर पर ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ नाम से एक फिटनेस चैलेंज शुरू किया है। राठौड़ ने फिटनेस का एक वीडियो शूटकर ट्विटर पर पोस्ट किया और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को फिटनेस चैलेंज दिया।
कोहली ने इसे पूरा करते हुए अपनी पत्नी एवं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चैलेंज दिया। इस पर मोदी ने ट्वीट कर कहा कि विराट मैं आपका चैलेंज स्वीकार करता हूं। अपना फिटनेस चैलेंज वीडियो जल्द शेयर करूंगा।
मंत्री अरविंद पांडेय ने किया विधायक चैंपियन का चैलेंज स्वीकार
इसके बाद हैश टैग ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ नाम से यह फिटनेस चैलेंज ट्विटर के साथ ही अन्य सोशल प्लेटफार्म पर वायरल हो गया है। बड़ी संख्या में लोग इस चैलेंज को स्वीकार अपनी वीडियो शेयर कर रहे हैं।
इस कड़ी में बृहस्पतिवार को खानपुर विधायक कुंवर प्रवण चैंपियन का नाम भी जुड़ गया। जिम और फिटनेस के लिए संजीदा माने जाने वाले विधायक चैंपियन का पुसअप्स करते हुए वीडियो ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया किया है। इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, खेल मंत्री अरविंद पांडेय और मसूरी विधायक गणेश जोशी को टैग कर फिटनेस चैलेंज दिया है।
वहीं विधायक चैंपियन के चैलेंज देते ही विद्यालयी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, खेल, युवा कल्याण, पंचायती राज मंत्री अरविन्द पाण्डेय इसे स्वीकार कर लिया हे। कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कार्य क्षमता से सदैव ही प्रेरित रहे हैं।
इसी क्रम में केंद्रीय खेल मंत्री श्री राज्यवर्धन राठौर जी की मुहीम को आगे बढ़ाने के लिए हम आगे आए हैं। उन्होंने इसके लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर की की है। जिसमें वे जिम में एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं।