नाव पलटने से उसके नीचे दबे भाजपा विधायक चैंपियन, हत्या की साजिश की दर्ज कराई FIR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेनिस मॉल में नाव पलटने से उस पर सवार भाजपा विधायक और सुरक्षाकर्मी पानी में गिर पड़े।आरोप है कि उत्तराखंड के भाजपा विधायक नाव के नीचे दब गए थे। वहां मौजूद लोगों और कर्मचारियों ने उन्हें बाहर निकाला।
मामले में भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने हत्या की साजिश का आरोप लगाते हुए कासना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना 23 फरवरी की है। विधायक की ओर से उसी दिन तहरीर दी गई थी। हालांकि 2 अप्रैल को विधायक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, उत्तराखंड के लढोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर प्रणव सिंह दादरी निवासी कांग्रेस नेता पूर्व विधायक समीर भाटी के बहनोई हैं। 23 फरवरी को कुंवर प्रणव सिंह ग्रेटर नोएडा आए थे।
वह अपने सुरक्षा अधिकारी के साथ वेनिस मॉल में पहुंचे और नाव में सैर (गंडोला राइड) करने लगे। बताया गया है कि उसी दौरान मॉल की नाव पलट गई और विधायक सुरक्षाकर्मियों समेत पानी में गिर पड़े और नाविक कूद गया।
नाव में सेल्फी के दौरान हादसे की आशंका
अन्य लोगों और कर्मचारियों ने सभी को बाहर निकाला। आरोप लगाया गया है कि नाव के पलटने से विधायक नीचे दब गए थे और मुश्किल से बाहर निकला गया था। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कई वर्ष पहले उनके ससुर महेंद्र सिंह भाटी की हत्या कर दी गई थी। आशंका है कि उनका दामाद होने के कारण उनकी उनकी भी हत्या की साजिश रची गई हो।
नाव में सेल्फी के दौरान हादसे की आशंका
मॉल और पुलिस सूत्रों का कहना है कि नाव में बैठने के बाद लोग अक्सर सेल्फी लेते हैं। सेल्फी लेने के लिए एक साइड होने के कारण भी नाव का संतुलन बिगड़ने और पलटने की आशंका है। हालांकि सेल्फी लेने के दौरान हादसा हुआ या नहीं। इस बात का जिक्र दर्ज कराई गई एफआईआर में नहीं है।
केस दर्ज, जांच शुरू
23 फरवरी को वेनिस मॉल में विधायक और उनके सुरक्षा अधिकारी के नाव पर सैर करने के दौरान हादसा हुआ था। उसी दौरान उन्होंने तहरीर दी थी। दो अप्रैल को उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने की मांग की। जिसके बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
- बृजेश वर्मा, कासना कोतवाली प्रभार