फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp mla champion three supporter abscond after non bailable warrant issued

गैर जमानती वारंट जारी होते ही भाजपा विधायक चैंपियन के तीनों समर्थक फरार, दबिश में जुटी पुलिस

Mon, 22 Apr 2019 10:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Apr 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
Bjp mla champion three supporter abscond after non bailable warrant issued
खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के तीनों समर्थक गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने-अपने घरों से फरार हो गए हैं। पुलिस ने उनकी धरपकड़ के लिए दबिश दी तो तीनों ही लापता मिले।

विज्ञापन


तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके करीबियों और रिश्तेदारों पर नजर रख रही है। साथ ही परिजनों से भी जानकारी ले रही है। खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के बीच चल रहा सियासी घमासान अब और भी तेज हो गया है।
विज्ञापन


दरअसल, झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल की पत्नी वैजयंती माला ने 27 मार्च को तहरीर देकर चैंपियन के तीन समर्थकों ढंडेरा निवासी फुरकान, पहल सिंह और पप्पू सिंह के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया था। आरोप था कि तीनों ने उनके पति के साथ ही अनुसूचित समाज को नीचा दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर समाज की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया। केस दर्ज होने के बाद मामले में शनिवार को कोर्ट की ओर से गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। वारंट जारी होने के साथ ही चैंपियन और कर्णवाल के बीच सीएम की मौजूदगी में हुए मामले के पटाक्षेप के बाद अब फिर से विवाद गरमा गया है।

वहीं, रविवार को पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी के लिए उनके घरों पर दबिश दी, लेकिन भनक लगने पर तीनों फरार हो गए। पुलिस तीनों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। साथ ही तीनों के परिजनों से जानकारी लेने के बाद करीबियों पर नजर रख रही है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई थी, लेकिन तीनों घर से फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed