फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp mla bhimlal suspended from party.

भाजपा MLA ने बोला पार्टी पर हमला, 'अच्छे नहीं बुरे दिन शुरु'

Wed, 06 May 2015 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 06 May 2015 09:26 AM IST
विज्ञापन
bjp mla bhimlal suspended from party.

लंबे समय से पार्टी नेतृत्व को आंख दिखा रहे और मुख्यमंत्री हरीश रावत की तारीफ करने वाले घनसाली विधायक भीमलाल आर्य को आखिरकार भाजपा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

विज्ञापन


आर्य पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के अलावा पार्टी विधानमंडल दल से भी निलंबित रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने निलंबन आदेश के साथ नोटिस जारी कर पार्टी विरोधी गतिविधियों पर आर्य से एक माह के भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


मोदी के बारे में की टिप्पणी
वैसे तो भीमलाल लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे, लेकिन तीन मई को जब वे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बैठक में नहीं पहुंचे तो मामला बिगड़ गया। इस मामले में पार्टी आर्य के जवाब का इंतजार कर रही थी कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में ही टीका टिप्पणी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री हरीश रावत की तारीफ की थी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने केंद्रीय नेतृत्व को स्थिति से अवगत कराया तो कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया। टिहरी जिला भाजपा ने भी अपनी रिपोर्ट में आर्य के पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की पुष्टि की थी।

भाजपा के बुरे दिनों की शुरुआत: भीमलाल

bjp mla bhimlal suspended from party.

मंगलवार दोपहर प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई और भीमलाल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करने का निर्णय ले लिया। प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने निलंबन का आदेश जारी किया।

भीमलाल का कहना
प्रदेश में भाजपा के अच्छे नहीं बुरे दिनों की शुरुआत हो गई है। 2017 के चुनाव में भाजपा को अपनी जमीन का अंदाजा हो जाएगा। मेरा पक्ष जाने बगैर और कोई आरोप पत्र जारी किए बिना ही मुझे निलंबित कर दिया गया। यह पार्टी के संविधान के विरुद्ध है। मुझे अभी निलंबन पत्र नहीं मिला है, मिलेगा तो देखूंगा क्या करना है।
-भीमलाल आर्य

प्रदेश अध्यक्ष का कहना
फिलहाल भीमलाल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों पर आर्य को एक महीने के भीतर जवाब देने को कहा गया है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed