फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp mla become angry on party leader

भाजपा विधायक का जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप

Tue, 12 Aug 2014 10:55 PM IST
अमर उजाला, लक्सर
अमर उजाला, लक्सर Updated Tue, 12 Aug 2014 10:55 PM IST
विज्ञापन
bjp mla become angry on party leader

हरिद्वार जिले के लक्सर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष की नियुक्ति के एक घंटे के भीतर ही भाजपा में बवाल हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने लक्सर मंडल अध्यक्ष के नाम की घोषणा की तो लक्सर से पार्टी के विधायक ताव खा गए।

विज्ञापन


लक्सर विधायक ने अपनी ही पार्टी के जिलाध्यक्ष को बेइमान बताया और आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष पद बेच रहे हैं। उन्होंने जिलाध्यक्ष को हटाने की मांग कर डाली।
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर को बारह बजे भाजपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने लक्सर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के लिए संदीप अग्रवाल के नाम की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राय न लेने पर उखड़े विधायक
जिलाध्यक्ष का कहना था कि पार्टी ने सभी की राय लेकर प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर मंडल अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई है। दावा किया कि मंडल अध्यक्ष को पार्टी में सर्वानुमति है लेकिन उनके दावे की हवा एक घंटे के भीतर ही निकल गई।

एक बजते-बजते लक्सर से भाजपा विधायक संजय गुप्ता की तीखी प्रतिक्रिया आ गई। संजय गुप्ता ने कहा कि वह लक्सर के चुने हुए प्रतिनिधि हैं। यहां पर मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति करते समय उनकी राय ली जानी चाहिए थी लेकिन उनको तथा क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर कुलदीप गुप्ता ने अपनी मर्जी का अध्यक्ष थोप दिया।

पद बेचने का लगाया आरोप
आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष बेइमान और धोखेबाज हैं। प्रदेश नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष को कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने को नियुक्त किया है लेकिन जिलाध्यक्ष सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका देने के बजाय पदों को बेच रहे हैं।

कहा कि इस संबंध में प्रदेश महमंत्री संगठन संजय कुमार से बात हुई है उन्हें अपनी भावना से अवगत कराया है। पद बेचने वाले जिलाध्यक्ष को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष को पद से हटाने की मांग प्रदेश नेतृत्व के सामने रखी गई है।

जाति विशेष को बढ़ावा देने का आरोप
विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि लक्सर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पद पर वैश्य समाज से अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। जबकि जिलाध्यक्ष और वह संजय गुप्ता स्वयं वैश्य समाज से है। ऐसे में मंडल अध्यक्ष पद पर किसी अन्य बिरादरी के व्यक्ति या पार्टी कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाना चाहिए था। पार्टी की किसी एक जाति वर्ग से नहीं चलती। सभी को साथ लेकर चलना पड़ता है।


विवादों से पुराना नाता
जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता का विधायकों से विवाद पूर्व में भी रहा है। रानीपुर मंडल अध्यक्ष नियुक्ति को लेकर भी रानीपुर विधायक आदेश चौहान से कोई वार्ता या सहमति नहीं हुई थी जिसको लेकर चार महीने तक घमासान मचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed