फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp minister uma bharti angry on pilgrims for click her photo in kedarnath

फोटो खींचने को लेकर यात्री पर भड़कीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती, मोबाइल छीनकर सुनाई खरी-खोटी

Fri, 14 Sep 2018 06:54 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Fri, 14 Sep 2018 06:54 AM IST
विज्ञापन
Bjp minister uma bharti angry on pilgrims for click her photo in kedarnath
uma bharti

बाबा केदार के दर्शनों को केदारनाथ धाम पहुंची केंद्रीय मंत्री उमा भारती एक यात्री के फोटो खींचने पर आगबबूला हो गईं। इस दौरान उन्होंने यात्री को खूब खरी खोटी सुनाई और उसका मोबाइल छीन लिया।

विज्ञापन


मोबाइल से फोटो डिलीट करने के बाद केंद्रीय मंत्री का गुस्सा शांत हो पाया। इसके बाद यात्री को उसका मोबाइल लौटा दिया गया। 

बृहस्पतिवार को सुबह केंद्रीय मंत्री केदारनाथ मंदिर में पहुंचीं। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद जब वह मंदिर से बाहर आ रही थीं, तभी परिसर में मौजूद यात्रियों में से एक ने उनकी फोटो अपने मोबाइल से खींच ली। यह देखते ही केंद्रीय मंत्री का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। 
विज्ञापन

 

माफी मांगने के बाद हुईं शांत

Bjp minister uma bharti angry on pilgrims for click her photo in kedarnath
uma bharti

यात्री के माफी मांगने के बाद वह शांत हुईं। बता दें कि केंद्रीय मंत्री उमा भारती बीते बुधवार को शाम को केदारनाथ पहुंचीं थी। इधर, केदारनाथ धाम में मौजूद उप जिलाधिकारी विनोद कुमार ने इस प्रकार की घटना से इनकार कर दिया।

बता दें कि, केंद्रय मंत्री उमा भारती का उत्तराखंड से गहरा लगाव है। हाल ही में वे यहां आई थीं। उस दौरान उन्होंने हर्षिल के लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर के अपने कक्ष में साधना की थी। केंद्रीय मंत्री ने मौन व्रत धारण करने के अलावा अपनी दिनचर्या में कोई परिवर्तन नहीं किया। उन्होंने मंदिर में सुबह की आरती में शामिल होने और सुबह-शाम भागीरथी और जालंधरी के संगम पर स्थित हरि शिला के दर्शन किए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed