{"_id":"8611d87a3f4812e4486f9a4138bfb4ed","slug":"bjp-membership-going-to-flop-in-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में नहीं पूरा होगा बीजेपी का टारगेट?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में नहीं पूरा होगा बीजेपी का टारगेट?
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 09 Mar 2015 08:56 PM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने के मुहिम को उत्तराखंड में झटका लगता दिख रहा है। हालात यह है कि प्रदेश में भाजपा के 25 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है और यह महाअभियान आगामी 31 मार्च को समाप्त हो जाएगा, लेकिन फरवरी खत्म होने तक मात्र 8.15 लाख सदस्य ही बन सके थे। अभी भी बहुत ज्यादा बढ़ोत्तरी भी नहीं हो सकी है। ऐसे में राष्ट्रीय स्तर इस अभियान को पलीता लगता दिख रहा है।
विज्ञापन
देश भर के साथ ही प्रदेश भाजपा सदस्यता महाअभियान जोर शोर से शुरू हुआ। सभी मोर्चों व प्रकोष्ठों को जिम्मेदारी सौंपी गई लेकिन जो नतीजा सामने है वह बहुत उत्साहित करने वाला नहीं है। यही सवाल प्रदेश भाजपा को मथ रहा है कि कौन सी जादुई छड़ी का इस्तेमाल कर भाजपा उस 25 लाख के लक्ष्य को पूरा करेगी जिसे तय करकेखूब इतरा रही थी। क्योंकि नवम्बर से अब तक मात्र 8.15 लाख सदस्य ही बन पाए हैं।
विज्ञापन
अब मार्च महीने के 21 दिन शेष है और इतने कम समय में तीन गुणा बढ़ोत्तरी करने की शायद ही कोई तरकीब भाजपा प्रदेश नेतृत्व के पास हो। अभी के आंकड़े के लिहाज से पंद्रह लाख सदस्य और बनाए जाने है तभी लक्ष्य पूरा होगा। अब 13 से 15 मार्च तक सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने बूथ पर जाकर विशेष पर्व मनाएंगे। प्रदेश सदस्यता अभियान प्रमुख बलवंत सिंह भौर्याल का कहना है कि जहां ढिलाई होगी वहां वरिष्ठ नेताओं को लगाया जाएगा और 31 मार्च के बाद सत्यापन शुरू होगा। भौर्याल ने कहा कि पार्टी संगठन व सभी प्रकोष्ठों, मोर्चों ने पूरी ताकत झोक दी है।
विज्ञापन
जिलेवार भाजपा की सदस्यता का ब्योरा
डीडीहाट--------14500
पिथौरागढ़--------34664
चम्पावत--------23721
रुद्रपुर--------35000
काशीपुर--------58000
हल्द्वानी--------56842
नैनीताल--------27555
अल्मोड़ा--------34830
रानीखेत--------23233
चमोली--------31872
रुद्रप्रयाग--------21424
पौड़ी--------32530
कोटद्वार--------32183
टिहरी--------51383
उत्तरकाशी--------16536
पुरोला--------8944
पछुवादून--------19472
दून महानगर--------53000
परवादून--------48291
हरिद्वार--------40000
रुड़की--------62500
बागेश्वर--------42906