फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp may take action against mla champion and karanwal disputed

भाजपा विधायक चैंपियन और कर्णवाल के लिए सीडी बन सकती है मुसीबत, पार्टी भी लेगी कड़ा फैसला

Thu, 25 Apr 2019 11:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Apr 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
Bjp may take action against mla champion and karanwal disputed
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन/ विधायक देशराज कर्णवाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

प्रदेश भाजपा हरिद्वार जनपद के अपने दो विधायकों कुंवर प्रणव चैंपियन और देशराज कर्णवाल के विवादों से आजिज आ चुकी है। पार्टी दोनों के खिलाफ कड़ा फैसला लेने पर गंभीरता से विचार कर रही हैं, लेकिन कोई भी सख्त कदम उठाने से पहले उन कारणों की पड़ताल होगी, जो दोनों विधायकों के मध्य विवाद की वजह माने जा रहे हैं।

विज्ञापन


इन कारणों की पड़ताल के लिए पार्टी शुक्रवार तक एक समिति का गठन करेगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि समिति की जांच में यदि अनुशासनहीनता की पुष्टि होती है तो पार्टी सख्त कदम उठाने से भी परहेज नहीं करेगी।
विज्ञापन


भट्ट ही नहीं समूचा संगठन दोनों विधायकों की सुबह सुलह और शाम को विवाद वाली स्थिति पर हैरान है। पार्टी की नाराजगी की वजह इस बात को लेकर है कि जब मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दोनों विधायकों के बीच विवाद खत्म हो गया तो फिर कोर्ट और गिले शिकवों की नौबत क्यों आई?

विज्ञापन
विज्ञापन

कड़े कदम उठाएगी पार्टी-अजय भट्ट

दरअसल, अनुशासनहीनता का नोटिस जारी होने के फौरन बाद चैंपियन और कर्णवाल मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत हुए थे, जहां उन्होंने वायदा किया था कि वे अब ऐसा कोई आचरण नहीं करेंगे कि संगठन और सरकार को असहज होना पड़े। इसके बाद चैंपियन खुद पर हो रहे हमलों और समूचे घटनाक्रम के बारे में शिकायत करने दिल्ली चले गए।

वे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात को लेकर दिल्ली में डटे हुए हैं। वह पार्टी के केंद्रीय नेताओं से सिलसिलेवार मुलाकात कर रहे हैं। उधर, नैनीताल हाईकोर्ट में कर्णवाल की याचिका की सुनवाई में चैंपियन को पक्षकार बनाया है।

ऐसे में दोनों विधायकों ने पार्टी को फिर से दुविधा में डाल दिया है। खुद को सबसे अनुशासित बताने वाली भाजपा का अनुशासन दोनों विधायकों के विवाद से एक बार फिर सवालों में आ गया है। यही वजह है कि अब पार्टी को तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन करना पड़ रहा है, जो उन सभी मसलों पर अपनी रिपोर्ट देगी जो दोनों विधायकों के विवादों से जुड़े हैं।

अजय भट्ट कहते हैं, ‘अब पार्टी अपने स्तर पर मामले की पड़ताल करेगी। यदि मामले में कोई दोषी पाया जाएगा तो कड़ी कार्रवाई करने से परहेज नहीं होगा।’ भट्ट की मानें तो पार्टी में अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए कड़े से कड़ा कदम भी उठाना पड़े तो पार्टी उठाएगी।

प्रेस कांफ्रेंस की सीडी बन सकती है परेशानी का सबब 

झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल की पत्नी के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस में की गई बयानबाजी खानपुर विधायक चैंपियन के समर्थकों पर भारी पड़ सकती है। प्रेस कांफ्रेंस की वीडियो वायरल होने के बाद ही इस मामले ने तूल पकड़ा था।

अब इस मामले में हाईकोर्ट से भी आरोपियों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। बताया गया है कि हाईकोर्ट ने प्रेस कांफ्रेंस की सीडी की ट्रांसलेट कॉपी तलब की है। ऐसे में वायरल वीडियो की सीडी आरोपियों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है।

झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल की पत्नी वैजयंती माला ने बीती 25 मार्च सिविल लाइंस कोतवाली में कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के समर्थक पहल सिंह, फुरकान और पप्पू सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

उन्होंने आरोप लगाया था कि चैंपियन के समर्थकों ने उनके और अनुसूचित समाज के लिए एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस कर जातिसूचक शब्द कहे और उनको बदनाम करने की कोशिश की।

यही नहीं इसकी सीडी भी बनाई गई। हाल ही में तीनों आरोपियों की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिस पर बृहस्पतिवार को सुनवाई हुई। लेकिन कोर्ट से भी आरोपियों को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। बताया गया है कि हाईकोर्ट ने सीडी की ट्रांसलेट कॉपी पेश करने को कहा है। ऐसे में अब यह सीडी आरोपियों के सामने मुश्किलें खड़ी कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed