{"_id":"69e6342b82b9a521c709090d","slug":"bjp-mahila-morchas-maha-akrosh-campaign-against-congress-dehradun-news-c-5-drn1043-951214-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कांग्रेस के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का महाआक्रोश अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कांग्रेस के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का महाआक्रोश अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 30 अप्रैल तक प्रदेशभर में महिला मोर्चा जताएगा आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर नकारात्मक रवैये के विरोध में उत्तराखंड में महाआक्रोश अभियान शुरू किया है। मोर्चा मातृ शक्ति के साथ मिलकर विपक्ष के संसद में किए गए नारी अपमान को उजागर करेगा।
पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि कांग्रेस का यह रवैया देश की आधी आबादी के अधिकारों पर सीधा प्रहार है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित यह अधिनियम महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विपक्ष ने अपनी राजनीति के कारण इसका विरोध कर महिलाओं की आकांक्षाओं को ठेस पहुंचाई है। इस अभियान के तहत 20 से 23 अप्रैल तक प्रदेशभर में महिला जन आक्रोश पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी। इनमें हजारों महिलाएं भाग लेंगी और कांग्रेस के रवैये के खिलाफ आवाज उठाएंगी। इसके साथ ही 22 से 30 अप्रैल तक जिला एवं मंडल स्तर पर महिला जन आक्रोश सम्मेलन होंगे। इन सम्मेलनों में महिलाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे और विपक्ष के खिलाफ प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। 19 से 25 अप्रैल के बीच प्रदेश एवं जिला स्तर पर प्रेस वार्ताएं भी आयोजित की जाएंगी।
अभियान में महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और महिला छात्रावासों में व्यापक जनसंपर्क किया जाएगा। युवतियों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। सोशल मीडिया के माध्यम से दस दिनों तक प्रभावी अभियान चलाकर महिलाओं की आवाज को अधिक लोगों तक पहुंचाया जाएगा। महिला जनप्रतिनिधियों, सांसदों, विधायकों, महापौरों, जिला पंचायत अध्यक्षों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और छात्राओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। रुचि भट्ट ने प्रदेश की सभी महिलाओं से इस अभियान में भाग लेने का आह्वान किया।