फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP Mahila Morcha will burn effigies of opposition parties across the state for three days Uttarakhand News

Uttarakhand Politics: भाजपा महिला मोर्चा का एलान, तीन दिन प्रदेशभर में विपक्षी दलों का किया जाएगा पुतला दहन

Sat, 09 May 2026 07:19 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 09 May 2026 07:19 PM IST
सार

भाजपा महिला मोर्चा तीन दिन प्रदेशभर में विपक्षी दलों के पुतले दहन करेगी। मोर्चा ने संगठन की छवि धूमिल करने और साजिश रचने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
BJP Mahila Morcha will burn effigies of opposition parties across the state for three days Uttarakhand News
भाजपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता में बोलती प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा महिला मोर्चा ने चंपावत प्रकरण पर कांग्रेस व विपक्षी दलों के विरोध में लगातार तीन दिन तक प्रदेशभर में प्रदर्शन, पुतला दहन करने का एलान किया है। इसके तहत शनिवार को अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन किए गए।

विज्ञापन

मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि चंपावत में भाजपा की छवि धूमिल करने एवं प्रदेश का माहौल खराब करने के उद्देश्य से कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों ने साजिश रची है। इसके विरोध में नौ से 11 मई तक प्रेस कांफ्रेंस, प्रदर्शन व पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन


कहा कि कांग्रेस एवं विपक्षी दल लगातार महिलाओं, युवाओं एवं समाज को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा सदैव महिला सम्मान, सुरक्षा एवं न्याय के पक्ष में खड़ी रही है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं की भावनाओं का राजनीतिक लाभ लेने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Chardham Yatra 2026:  तीर्थयात्रियों की संख्या में दिनों-दिन बढ़ोतरी, 21 दिनों में 89,380 ने कराया पंजीकरण

महिला मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रमों के तहत उत्तरकाशी में डॉ. स्वराज विद्वान, चमोली में पुष्पा पासवान एवं दमयंती रतूड़ी, रुद्रप्रयाग में आशा नौटियाल, टिहरी में गीता रावत, देहरादून ग्रामीण में मधु चौहान एवं नीरू देवी, ऋषिकेश में नेहा जोशी, हरिद्वार में किरण जैसल एवं अन्नू कक्कड़, रुड़की में विनोद अग्रवाल एवं अनीता अग्रवाल, कोटद्वार में मधु भट्ट, पौड़ी में सुषमा रावत, पिथौरागढ़ में कल्पना देवलाल एवं कमला चुफाल, बागेश्वर में प्रभा गाड़िया एवं पार्वती दास, रानीखेत में विमला रावत एवं ज्योति शाह, अल्मोड़ा में किरण पंत एवं गंगा बिष्ट, चंपावत में रुचि भट्ट और हेमा जोशी, नैनीताल में रुचि भट्ट एवं शांति मेहरा, काशीपुर में सीमा चौहान एवं ऊषा चौधरी एवं ऊधमसिंह नगर में रुचि भट्ट एवं रश्मि रस्तोगी प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed