फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP made Kailash Gahtori chairman of State Forest Development Corporation, left Champawat seat for CM Dhami

Uttarakhand: भाजपा ने कैलाश गहतोड़ी को बनाया राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष, सीएम धामी के लिए छोड़ी थी चंपावत सीट

Fri, 17 Jun 2022 10:27 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 17 Jun 2022 10:27 AM IST
सार

सीएम धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी को इनाम मिल सकता है। ऐसे कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे। गुरुवार को पार्टी ने उन्हें राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाकर इस पर संशय खत्म कर दिया है।

विज्ञापन
BJP made Kailash Gahtori chairman of State Forest Development Corporation, left Champawat seat for CM Dhami
कैलाश गहतोड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंपावत विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने वाले पूर्व विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी को उत्तराखंड राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष नामित किया गया है। गहतोड़ी को कैबिनेट स्तर का दर्जा दिया गया है। सचिव (मंत्रिपरिषद) नितेश कुमार झा ने बृहस्पतिवार को गहतोड़ी को अध्यक्ष बनाए जाने के आदेश जारी किए।

विज्ञापन


आदेश के मुताबिक, गहतोड़ी के कर्तव्यों, दायित्वों, अधिकारों व सेवा अवधि से संबंधित आदेश वन विभाग अलग से जारी करेगा। मुख्यमंत्री के लिए सीट छोड़ने के बाद से ही गहतोड़ी को प्रदेश सरकार में महत्वपूर्ण दायित्व दिए जाने की संभावनाएं जताई जा रही थीं।
विज्ञापन


उन्हें राज्यसभा में भेजे जाने को लेकर भी चर्चाएं गरमाईं, लेकिन स्वयं गहतोड़ी ने राज्यसभा को लेकर अनिच्छा जाहिर कर दी थी। भाजपा के हलकों से यह खबरें थीं कि गहतोड़ी को सरकार में कोई न कोई अहम जिम्मेदारी अवश्य दी जाएगी। उन्हें राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाए जाने की बातें हो रही थीं, जो अंतत: सही साबित हुईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: मानसून की दस्तक के पहले बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश तो कहीं छाए बादल

पार्टी के कई बड़े नेताओं की थी नजर

राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष पद की कुर्सी पर भाजपा के कई बड़े नेताओं की भी निगाहें लगी थीं। रुतबे के तौर पर निगम का अध्यक्ष पद काफी अहम माना जाता है। अब निगम की कमान गहतोड़ी के हाथों सौंपे जाने के बाद कुर्सी की दौड़ में शामिल दावेदारों को निराशा हाथ लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed