फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP leader will meet with amit shah

BJP के फ्लॉप मोहरों की अमित शाह लगाएंगे क्लास

Mon, 28 Jul 2014 04:05 PM IST
Updated Mon, 28 Jul 2014 04:05 PM IST
विज्ञापन
BJP leader will meet with amit shah

उत्तराखंड में तीन सीटों पर हुए उपचुनाव ने भाजपा को अंदर तक हिला दिया है।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पांचों सांसद, प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री (संगठन) के साथ ही नेता प्रतिपक्ष को सोमवार को दिल्ली बुलाया है।

माना जा रहा है कि उपचुनाव में हुई हार पर चर्चा होनी है और हार के कारणों को तलाशा जाना है। उपचुनाव की हार का धमक दिल्ली भी पहुंची। पार्टी में अंदरुनी उठापटक की बात भी दिल्ली दरबार में गूंज रही है।

दूरभाष पर नेताओं को बुलाया दिल्ली

BJP leader will meet with amit shah

रविवार की सुबह की दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से सभी नेताओं को दूरभाष पर सोमवार को दिल्ली पहुंचने की सूचना दी गई।

इन नेताओं के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बैठक होनी है। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में प्रदेश प्रभारी व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह भी मौजूद रहेंगे।

जिन्हें दिल्ली से बुलावा आया है उनमें पौड़ी सांसद भुवन चंद्र खंडूड़ी, नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी, हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा, प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, प्रदेश महामंत्री (संगठन) संजय कुमार का नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हार के सदमे से उबरने में समय लगेगा भाजपा को

BJP leader will meet with amit shah

उप-चुनाव में तीनों सीटों पर कांग्रेस की जीत से भाजपा सदमे में है। हार का ठीकरा एक दूसरे पर फोड़ने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है।

उधर, प्रदेश के प्रमुख नेताओं को दिल्ली दरबार में तलब किया गया है। फिलहाल स्थिति जितनी शांत दिख रही है उतनी है नहीं।

माना जा रहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इस हार के लिए जिम्मेदार नेताओं की जवाबदेही तय कर सकते हैं। कांग्रेस द्वारा उपचुनाव में दोनों सीटें जीतने के बाद विधानसभा में भाजपा का संख्याबल भी कम हो गया।

क्योंकि इन दो सीटों में से डोईवाला व सोमेश्वर भाजपा के कब्जे में थी। मगर अब दोनों ही कांग्रेस के पास चली गई।

फिलहाल शिकवे शिकायत का दौर शुरू हो गया है, हंगामा करने वालो को नोटिस जारी हो रहे हैं और दिल्ली कूच की तैयारी है। भितरघात को लेकर भाजपा में पहले से ही घमासान है।

विज्ञापन

परेशानी में हार का कारण तलाश रहे नेता

BJP leader will meet with amit shah

तीनों सीटों पर हार का कारण तलाश रहे नेताओं को भी पसीना छूट रहा है। सवाल यही है कि जब भितरघात हो रहा था तो प्रदेश नेतृत्व क्या कर रहा था।

उधर, त्रिवेंद्र सिंह रावत के दिल्ली कूच करने की खबर भी मिल रही है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि वह अपने चुनाव को लेकर दिल्ली गए है या फिर निजी कार्यक्रम है।

दिल्ली बुलाए जाने वाले नेताओं में अभी प्रमुख नेताओं के नाम ही चर्चा में हैं। लेकिन इस बार लगता है तीनों सीटों पर चुनाव में मिली शिकस्त के लिए भाजपा के बड़े नेताओं की जिम्मेदारी भी फिक्स हो सकती है।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी ajitsingh@ddn.amarujala.com और इस नंबर- 9675812371 पर संपर्क कर सकते हैं।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed