फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP leader surat ram nautiyal crying in front of media

विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला तो फूट-फूटकर रो पड़े नेताजी

Wed, 18 Jan 2017 03:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 18 Jan 2017 03:03 PM IST
विज्ञापन
BJP leader surat ram nautiyal crying in front of media
surat ram - फोटो : amar ujala

45 साल से भाजपा से जुड़े नेताजी को टिकट नहीं मिला तो वह सबके सामने फूट-फूटकर रो पड़े। भाजपा द्वारा गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से गोपाल रावत को टिकट देने से आहत भाजपा नेता सूरत राम नौटियाल का दुख जनता के सामने आ गया।

विज्ञापन


बुधवार को प्रेम से मुखातिब होते हुए सूरत राम नौटियाल ने कहा कि इतने सालों से उन्होंने भाजपा की सेवा की। लेकिन ‌‌आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट ना देकर गोपाल रावत को टिकट दे दिया गया। इस बात से वह बेहद आहत हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर भाजपा ने चार दिन के अंदर गंगोत्री विस क्षेत्र के टिकट पर फिर से विचार नहीं किया तो वह निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ेंगे।

संघ के काफी करीबी भी माने जाते हैं नौटियाल

BJP leader surat ram nautiyal crying in front of media
uttarakhand assembly

बता दें कि सूरत राम नौटियाल 47 साल से भाजपा से जुड़े हुए हैं। वह चारधाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

नौटियाल संघ के काफी करीबी भी माने जाते हैं। सूरत राम नौटियाल की उम्र 69 वर्ष है और वह गंगोत्री विधासनभा में गोर्साली गांव के निवासी है।

नौटियाल ने कहा कि इस संबंध में वह गुरुवार को भटवाड़ी ब्लॉक में महा पंचायत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed