फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP leader Son Dead body found on railway track in rudrapur

रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला भाजपा नेता के बेटे का शव, सिर गर्दन में थी काफी चोट

Sat, 30 Nov 2019 10:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर/बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर/बिलासपुर Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 30 Nov 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
BJP leader Son Dead body found on railway track in rudrapur
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

पत्नी से विवाद होने के बाद ट्रेन से साढ़ू के घर जा रहे रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप निवासी भाजपा नेता और टेंट कारोबारी किरन सरदार के बेटे अजय सरदार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सिर के पिछले हिस्से और गर्दन में चोट के चलते यूपी पुलिस ट्रेन से गिरकर उसकी मौत होने का अंदेशा जता रही है। रामपुर में ही पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इधर, देर शाम भाजपा नेता के बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से करीब दो किमी आगे बिलासपुर क्षेत्र में बरार कॉलोनी के पीछे रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा होने पर स्टेशन मास्टर ने बिलासपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी और रुद्रबिलास चौकी प्रभारी वोविंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से शव की शिनाख्त अजय सरदार (26) पुत्र किरन सरदार के रूप में हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस की मदद से मृतक के पिता किरन सरदार को घटना की जानकारी दी। आननफानन में परिजन बिलासपुर पहुंचे। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से शराब की खाली बोतल, खाने पीने का सामान और पानी की बोतल बरामद हुई थी। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भिजवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलासपुर के कोतवाल माधव सिंह बिष्ट ने बताया कि परिजनों से पता चला कि बृहस्पतिवार की शाम अजय का पत्नी से झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह दिल्ली में रिश्तेदार के पास जाने की बात कहकर घर से निकला था। अजय के सिर के पिछले हिस्से और गर्दन में चोट के निशान हैं। प्रथम दृष्ट्या युवक की मौत ट्रेन से गिरकर होना प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह साफ हो सकेगी। अगर तहरीर आती है तो जांच की जाएगी। मामले में मृतक के पिता से बात नहीं हो सकी। 

तीन भाइयों में था सबसे बड़ा 

अजय तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह पिता के टेंट कारोबार में हाथ बंटाता था। उसकी तीन साल पहले ही पिंकी से शादी हुई थी। उसकी एक 11 माह की बेटी है। घटना के बाद से ही घर में कोहराम मचा है।  

परिजनों को अनहोनी का अंदेशा 
अजय का शव संदिग्ध हालात में रेलवे ट्रैक के किनारे मिलने से परिजन अनहोनी का अंदेशा जता रहे हैं। किरन के परिचित दिलीप अधिकारी ने बताया कि अजय ने घर के पास ठेली वाली से मीट बनाने की बात कही थी। लेकिन वह वापस लौटने के बजाय बिलासपुर कैसे पहुंच गया, यह समझ से परे हैं। इधर, किरन के पड़ोसी परिमल राय ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु की वजह साफ होने के बाद आगे की कार्रवाई की जोगी।

मृतक के पिता पर हो चुका है जानलेवा हमला
पेशे से टेंट कारोबारी किरन सरदार वर्ष 2015 में उस समय चर्चा में आए थे, जब उन पर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया था। 20 मार्च 2015 को दो बदमाशों ने घर लौटते समय किरन पर फायरिंग कर दी थी। पेट में गोली लगने से किरन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के ठीक पांच महीने बाद अगस्त 2015 में फिर से किरन पर स्वचालित हथियारों से दो बदमाशों ने हमला किया था।

इसके बाद भीड़ ने दोनों बदमाशों को दबोचकर खूब पीटा था। दोनों बदमाशों की पहचान बिहार के भागलपुर के रहने वाले दो शूटरों के रूप में हुई थी। बदमाशों से पुलिस ने एक कार्बाइन, दो मैगजीन, 22 कारतूस और एक तमंचा बरामद किया था। किरण पर जानलेवा हमला उसके पूर्व किरायदार ने सुपारी देकर कराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed