{"_id":"5703ce744f1c1b8228c8114b","slug":"bjp-leader-meet-injured-lallan","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर से सही पर भाजपा को आ गई घायल लल्लन की याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर से सही पर भाजपा को आ गई घायल लल्लन की याद
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 05 Apr 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
घायल लल्लन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के विधानसभा घेराव के दौरान शक्तिमान घोड़े की टांग टूटने से तो खूब हायतौबा मची, लेकिन इसी आंदोलन में गंभीर रूप से घायल हुए पार्टी कार्यकर्ता लल्लन सिंह का कोई पूछनहार नहीं रहा।
विज्ञापन
भाजपा नेता उन्हें देखने तक नहीं गए। इसे पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने भाजपा की चूक माना है। इस मामले को उन्होंने बड़ी गंभीरता से लिया। मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि आप पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर दोषारोपण करते हैं कि उन्होंने अपने साथियों का ख्याल नहीं रखा, जिससे बगावत हुई। लेकिन भाजपा ही अपने कार्यकर्ताओं के प्रति कहां संवेदनशील है?
विज्ञापन
गंभीर हालत, आर्थिक तंगी के बीच लल्लन सिंह जिंदगी-मौत के बीच हैं, लेकिन कोई देखने तक नहीं गया। इस पर भगत दा गंभीर हो गए। बड़े शालीन अंदाज में साफगोई से स्वीकारा कि ‘ऐसी चूक कतई नहीं होनी चाहिए थी। यह गलती हुई है।’
विज्ञापन
घोड़े शक्तिमान की टांग के इलाज में प्रदेश सरकार, कांग्रेस और भाजपा नेता उलझे रहे। इस बीच लल्लन सिंह की हालत गंभीर हो गई।
इलाज का लंबा-चौड़ा बिल बना, जिसे अदा कर पाने की उनकी आर्थिक स्थिति नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के लल्लन सिंह की खैरियत लेने जाने के बाद भाजपाइयों को अपनी गलती का अहसास हुआ है। खासतौर पर वरिष्ठ नेताओं ने इस प्रकरण पर गंभीरता जाहिर की है।