फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp leader manoj tiwari will visit uttarakhand for Nikay chunav 2018

उत्तराखंड के तीन निकायों में वोट मांगने आएंगे मनोज तिवारी, रैली और सभाओं को करेंगे संबोधित

Mon, 12 Nov 2018 08:30 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 12 Nov 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
Bjp leader manoj tiwari will visit uttarakhand for Nikay chunav 2018
मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

प्रदेश के तीन नगर निकाय क्षेत्रों देहरादून, ऋषिकेश और डोईवाल में बिहार और पूर्वी यूपी से आकर बसी आबादी को लुभाने दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी आ रहे हैं। नगर निकाय चुनाव प्रचार के लिए उनका 14 नवंबर को एक दिवसीय दौरा होगा। 

विज्ञापन


दीपावली के बाद भाजपा ने निकाय चुनाव प्रचार को तेज कर दिया है। 49 स्टार प्रचारकों के चुनावी क्षेत्रों में दौरे शुरू हो गए हैं। प्रचार को रफ्तार देने के लिए अब पार्टी प्रवासी मतदाताओं को जोड़ने की रणनीति में जुट गई है।
विज्ञापन


छठ पूजा को देखते हुए पार्टी ने दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी को प्रचार में उतारने का निर्णय लिया है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार मनोज की लोकप्रियता को भुनाने के लिए उनकी तीन सभाएं देहरादून, ऋषिकेश और डोईवाला में रखी गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को निशंक करेंगे प्रचार

तीनों निकाय में बिहारी और यूपी के प्रवासियों की बड़ी संख्या है। भाजपा मीडिया प्रभारी देवेंद्र भसीन ने बताया कि दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का एक दिवसीय प्रचार दौरा तय हो चुका है। 14 नवंबर को तिवारी उत्तराखंड में तीन सभाएं करेंगे।  

भाजपा प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने बताया कि सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद रमेश पोखरियाल निशंक निकाय चुनाव में प्रचार के लिए उतरेंगे। निशंक की मसूरी, विकासनगर, हरबर्टपुर और देहरादून में सभाएं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed