फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP leader in police custody

सरकार के खिलाफ गरजे भाजपाई, पुलिस से भिड़े

Fri, 20 Sep 2013 08:04 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 20 Sep 2013 08:04 AM IST
विज्ञापन
BJP leader in police custody

दैवी आपदा में सरकार का कुप्रबंधन और महंगाई के खिलाफ राजधानी में गुरुवार को हजारों भाजपाइयों ने विधानसभा का घेराव कर विरोध जताया।

विज्ञापन


भाजपाइयों की इस गर्जना में नरेंद्र मोदी की ऊर्जा भी देखने को मिली। तीनों पूर्व मुख्यमंत्रियों व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विधानसभा कूच के दौरान कार्यकर्ताओं की बैरियर पर पुलिस से तीखी झड़पें हुई।

पढ़ें, बेचारे नेताजीः इनके लिए भी डीएम साहब ही हैं!
विज्ञापन


सरकार के खिलाफ बिगुल फूंका
बैरियर पर चढ़ने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत और विधायक गणेश जोशी घायल हो गए। उधर, तीनों पूर्व मुख्यमंत्रियों व अन्य पदाधिकारियों समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी देकर प्रदेश सरकार के खिलाफ बिगुल फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह से ही विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ता रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल में जुटने लगे। कुछ जिलों से वाहनों के देरी से पहुंचने के कारण जुलूस तय समय दोपहर 12 बजे से डेढ़ घंटे देरी से निकला।

पढ़ें, बोले चैंपियन, गोली से नहीं पटाखे से हुआ घायल

सरकार के खिलाफ नारेबाजी
पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, बीसी खंडूड़ी, पूर्व सीएम निशंक, प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत व राष्ट्रीय सचिव त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधानसभा की तरफ कूच किया।

रिस्पना पुल से पहले ही बैरियर पर पुलिस ने जुलूस को रोक दिया। लेकिन भाजपाई नहीं रुके और धक्का मुक्की शुरू हो गई। भगतदा समेत पार्टी के कई नेता व विधायक बैरियर पर चढ़ गए।

पढें, गुरुजी बनना नहीं आसान, बीएड कॉलेज निचोड़ लेंगे जान


सभा को संबोधित किया
नेताओं को बैरियर पर चढ़ता देख कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हो गया और उत्साहित कार्यकर्ताओं ने बैरियर ध्वस्त कर डाले। हालांकि, पुलिस ने अगले बैरियर पर फिर उन्हें रोक लिया। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक और विधायक प्रेमचंद अग्रवाल भी वहां पहुंच गए।

बैरियर पर खडे़ होकर तीरथ सिंह रावत ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने का आहवान किया।

पांच सौ से अधिक कार्यकर्ता
उन्होंने मौके पर मौजूद डीएम बीवीआरसी पुरुषोत्तम और एसएसपी केवल खुराना को अल्टीमेटम दिया कि या तो गिरफ्तारी करें या जुलूस को विधानसभा तक जाने दें।

पढ़ें, भारत के गांव में नेपाल के सिम पर ट्रिन-ट्रिन

इसी बीच डीएम के आदेश पर पुलिस ने सभी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पांच सौ से अधिक कार्यकर्ता भी खुद ही वाहनों में बैठ गए। सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया और बाद में कानूनी औपचारिकता पूरी कर छोड़ दिया गया।

नेताओं ने गिरफ्तारी दी
पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी, भगत सिंह कोश्यारी, रमेश पोखरियाल, राष्ट्रीय सचिव त्रिवेंद्र सिंह रावत, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री प्रकाश पंत, विधायक हरबंस कपूर, बिशन सिंह चुफाल, हरभजन सिंह चीमा, अरविंद पांडे, पुष्कर सिंह धामी, भीम लाल आर्य, आदेश चौहान, दान सिंह भंडारी के अलावा मेयर विनोद चमोली, मुन्ना सिंह चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल समेत पार्टी नेताओं ने गिरफ्तारी दी।

पढ़ें, तुम किसी और को चाहोगी तो मुश्किल होगी...

इनका कहना है
राज्य सरकार की नीतियों के चलते सब लोग परेशान हैं। जनता बदलाव चाहती है। महंगाई हो या शिक्षा, हर क्षेत्र में यह सरकार विफल रही है।
- तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

केंद्र से लेकर राज्य तक, हर जगह कांग्रेस की पॉलिसी फेल रही है। जनता महंगाई से परेशान है, लेकिन इस सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता।
- भुवन चंद्र खंडूड़ी, पूर्व मुख्यमंत्री

पढ़ें, मोदीः बस नाम ही काफी है, जुटे दिग्गज

यह सरकार विकास विरोधी है। इनके पास राज्य को विकास के पथ पर ले जाने के लिए कोई पॉलिसी ही नहीं है। ऐसे में इस सरकार से क्या अपेक्षा करें।
- भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री

जनता आपदा के आंसू रो रही है और कांग्रेस नेता दावत उड़ा रहे हैं। जिनको राज्य हित की परवाह ही नहीं है, उनसे क्या अपेक्षा करेगी जनता। जनता कांग्रेस को करारा जवाब देने वाली है।
- रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed