{"_id":"572ca9084f1c1b61145ce7a8","slug":"bjp-leader-in-dehradun-for-floor-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लोर टेस्ट में भाजपा चलेगी अपने पत्ते, केंद्रीय नेता पहुंचे दून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लोर टेस्ट में भाजपा चलेगी अपने पत्ते, केंद्रीय नेता पहुंचे दून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 06 May 2016 07:54 PM IST
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वोच्च न्यायालय के फ्लोर टेस्ट के आदेश के साथ ही भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजय वर्गीय व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी भी शुक्रवार को दिल्ली से देहरादून पहुंच गए हैं। इन नेताओं ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर भाजपा नेताओं से बात की और भविष्य की रणनीति पर विचार मंथन किया।
विज्ञापन
दोपहर करीब ढाई बजे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजय वर्गीय देहरादून पहुंचे। वह सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचे और इसके बाद कुछ नेता भी कार्यालय पहुंच गए। वरिष्ठ पदाधिकारियों के आते ही प्रदेश भाजपा कार्यालय पर खासी चहल पहल शुरू हो गई। मीडिया कर्मियों से रूबरू होने के बाद वरिष्ठ नेताओं के बीच मंत्रणा का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन
कहा, लापरवाही नहीं होनी चाहिए
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, महामंत्री (संगठन) संजय कुमार, पूर्व महामंत्री प्रकाश पंत व धनसिंह रावत, प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान, विधायकगण हरबंश कपूर, गणेश जोशी, पुष्कर सिंह धामी, मालचंद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोहर कांत ध्यानी व पूर्व मंत्री खजानदास समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
वर्गीय ने भाजपा के रणनीतिकारों से स्पष्ट कहा कि किसी भी मोर्चे पर कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बैठक में कांग्रेस को घेरने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।