फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp leader death in road accident at kashipur

उत्तराखंड: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से भाजपा नेता की मौत, पुत्री घायल

Mon, 15 Oct 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Updated Mon, 15 Oct 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
bjp leader death in road accident at kashipur
car accident - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल भाजपा नेता की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि हादसे में घायल बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। खबर लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


थाना कुंडा के ग्राम गढ़ीनेगी निवासी भाजपा ग्रामीण मंडल पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार (52) पुत्र नंदलाल गांव में कपड़े की दुकान चलाते थे। उनकी बेटी कोमल पुडुचेरी में डॉक्टर है, जबकि बेटा अभिषेक बंगलूरू में इंजीनियर है। शनिवार को अशोक कुमार की शादी की सालगिरह थी। इसमें शामिल होने के लिए बेटी कोमल घर आ रही थी।
विज्ञापन


रात करीब आठ बजे वह बेटी को कुंडा चौराहे से बाइक पर लेकर लौट रहे थे। गढ़ीनेगी में गणपति राइस मिल के सामने सामने से आई अल्टो कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

स्थानीय लोगों ने हादसे में घायल पिता-पुत्री को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार देर रात अशोक की मौत हो गई। कोमल की हालत गंभीर बनी हुई है।

परिवार में उनकी पत्नी, पुत्र, पुत्री के अलावा दो छोटे भाई रविभूषण और राजकुमार है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उनके निधन पर जसपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल, मोहन बिष्ट, मंजीत सिंह, राजकुमार सुधा आदि ने शोक जताया  
 
ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर अधेड़ की मौत  
काशीपुर में ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। शनिवार देर शाम दढ़ियाल रोड पर एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उक्त व्यक्ति अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर ट्राली के पिछले पहिये के नीचे आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed