फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp leader Big statement on rahul gandhi and congress party

भाजपा नेता का बयान, कहा-कांग्रेसी नेताओं को हो गया मोतियाबिंद, न कुछ देख पाते हैं न समझ पाते

Thu, 21 Mar 2019 12:17 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 21 Mar 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bjp leader Big statement on rahul gandhi and congress party
डा. देवेंद्र भसीन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

भाजपा के वरिष्ठ नेता  देवेंद्र भसीन ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को देश व प्रदेश में हो रहा विकास व कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन न दिखाई देता है न महसूस होता है। उन्हें मोतियाबिंद हो गया है और उनके सोचने समझने की शक्ति समाप्त हो चुकी है।

विज्ञापन


पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के प्रधानमंत्री ने 10 साल में उत्तराखंड का विकास करना तो दूर इस ओर झांका तक नहीं, जबकि पीएम मोदी कई बार उत्तराखंड आए। यहां जारी एक प्रेस बयान में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख भसीन ने कांग्रेस पर पलटवार किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा गत पांच वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधा दर्जन बार उत्तराखंड आ चुके हैं। केदारनाथ धाम विकास के साथ प्रदेश की प्रगति के लिए वे दिल खोल कर सहयोग कर रहे हैं। आज केंद्र में नरेंद्र व उत्तराखंड में त्रिवेंद्र के नेतृत्व में प्रदेश में हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उत्तराखंड के प्रति हमेशा उपेक्षा का व्यवहार रहा। इसका प्रमाण उत्तराखंड आंदोलन में सपा के साथ मिलकर उत्तराखंड आंदोलनकारियों पर गोली चलवाना व कुछ दिन पूर्व  राहुल गांधी द्वारा अपनी जनसभा में राज्य की अनदेखी करना है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता का यह झूठा आरोप है कि पुलवामा में आतंकी हमले के दौरान प्रधानमंत्री फोटो खिंचवा रहे थे। उन्होंने कहा कि इस आरोप पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तक को देश दुनिया में बहुत शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी।

 

पर्यावरण संबंधी जो फोटो लिए गए थे वे पुलवामा हमले के कई घंटे पहले के थे। उस समय तक हमले का किसी को अनुमान भी नहीं था। डॉ. भसीन ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन है और झूठे आरोप लगाना उसकी कार्य संस्कृति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed