फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp leader arrested for comment on saharanpur riots

सहारनपुर दंगे के मामले में BJP नेता को किया गिरफ्तार

Mon, 28 Jul 2014 04:05 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Mon, 28 Jul 2014 04:05 PM IST
विज्ञापन
bjp leader arrested for comment on saharanpur riots

सहारनपुर की सांप्रदायिक हिंसा को लेकर फेसबुक में कमेंट करने के आरोप में काशीपुर के नेताजी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नगर महामंत्री रविपाल को पुलिस ने सहारनपुर की सांप्रदायिक हिंसा को लेकर फेसबुक में कमेंट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाल का घेराव किया। रविपाल द्वारा खेद जताने पर उसे निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

कोतवाली पहुंच गए दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता

bjp leader arrested for comment on saharanpur riots

रविवार को कांग्रेसी कार्यकर्ता कोतवाल बहादुर सिंह चौहान से मिले।

कांग्रेसी नेता और पार्षद अब्दुल कादिर ने आवास-विकास निवासी भाजयुमो के नगर महामंत्री रविपाल पर सहारनपुर की सांप्रदायिक हिंसा को लेकर फेसबुक पर कमेंट करने का आरोप लगाया।

उनका कहना था कि फेसबुक के कमेंट से क्षेत्र का माहौल खराब हो सकता है। कादिर ने रविपाल के खिलाफ तहरीर सौंपी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रविपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

जब भाजपा कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना मिली तो दर्जनों कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए और कोतवाल से रविपाल को छोड़ने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

गलती मानते हुए डिलीट कर दिया कमेंट

bjp leader arrested for comment on saharanpur riots

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि रविपाल ने अपनी गलती मानते हुए कमेंट को डिलीट कर दिया है। जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए।

हालांकि इस दौरान भाजपा के एक नेता से पुलिस की तीखी बहस भी हुई। कोतवाल ने भाजपाइयों की बात मानने से इंकार कर दिया तो भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली के बाहर धरने पर बैठ गए।

इसी बीच विधायक हरभजन सिंह चीमा व मेयर ऊषा चौधरी तथा एएसपी देवेंद्र पिंचा तथा एसडीएम डा.आशीष श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए।

करीब तीन घंटे बाद एएसपी पिंचा के कार्यालय में दोनों पक्षों व गणमान्य लोगों के बीच हुई बैठक में रविपाल द्वारा मामले में खेद जताने पर उसे निजी मुचलके में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन

शांति बनाए रखने की अपील

bjp leader arrested for comment on saharanpur riots

करीब तीन घंटे तक चली गहमा-गहमी के बाद आखिरकार दोनों पक्षों ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने की बात कहते हुए मामला रफा-दफा कर दिया।

बैठक में पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, मुकेश मेहरोत्रा ने कहा कि अकसर ऐसे मामले सांप्रदायिक माहौल खराब करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।

लिहाजा लोगों को इस प्रकार के मामले में सोच समझकर अपने विचार रखने चाहिए। उन्होंने काशीपुर को कौमी गुलदस्ता बताते हुए लोगों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

एएसपी देवेंद्र पिंचा व एसडीएम ने भी लोगों से सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित किसी भी मामले में फेसबुक व वट्सएप में विवादित फोटो व विवादित विचार प्रकट न करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed