फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp leader angry on uma bharti statment about harish rawat.

कांग्रेसी CM पर साध्वी के बयान से BJP में घमासान

Thu, 22 Oct 2015 01:26 PM IST
अजित सिंह राठी/ अमर उजाला, देहरादून
अजित सिंह राठी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 22 Oct 2015 01:26 PM IST
विज्ञापन
bjp leader angry on uma bharti statment about harish rawat.

उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार को घेरने की भाजपा की रणनीति राजनीति बिखराव की तरफ बढ़ रही है। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने केदारनाथ के जिस पुनर्निर्माण के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत की पीठ थपथपाई, उसी की सीबीआई जांच के लिए पार्टी सांसदों ने केंद्रीय गृहमंत्री का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन


इधर हरीश रावत पर हमलावर हुई प्रदेश भाजपा भी बैकफुट पर आ गई है। उमा भारती के इस बयान को लेकर प्रदेश भाजपा नेताओं ने आज केंद्रीय नेतृत्व को फैक्स भेजकर इस असहजता के बारे में जानकारी भी दी है।
विज्ञापन


2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के तरकश में कांग्रेस के खिलाफ जो तीर हैं उनमें आपदा राहत व केदारनाथ पुनर्निर्माण में हुआ घोटाला प्रमुख अस्त्र के तौर पर रखा है। इसी मुद्दे पर भाजपा 2013 के बाद से लगातार आंदोलन कर रही है। इस मामले को लेकर भाजपा ने कई बार विधानसभा की कार्यवाही नहीं चलने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आरोपों से सीएम रावत को किया बरी

bjp leader angry on uma bharti statment about harish rawat.

भाजपा प्रदेश संगठन व विधानमंडल के एजेंडे में यह मुद्दा सबसे ऊपर है। कई बार कांग्रेस को इस मामले में पीछे हटना पड़ा, लेकिन अब भाजपा की साध्वी व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने केदारनाथ पुनर्निर्माण के मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत की वाहवाही कर दी तो पूरी भाजपा में असहजता की स्थिति पैदा हो गई।

क्योंकि भाजपा सीएम को कटघरे में खड़ा कर रही है और उमा भारती ने सीएम को बरी कर दिया। इत्तेफ़ाक यह है कि बुधवार को भाजपा के प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष व सांसदगण केंद्रीय गृहमंत्री से जिन दो मामलों की सीबीआई जांच को लेकर मिले उनमें से एक आपदा घोटाला भी है।

और, मंगलवार को उमा भारती ने सरकार की पीठ थपथपा दी। इधर, प्रदेश के नेता खुलकर तो नहीं बोले, लेकिन असहज जरूर दिखे। क्योंकि केदारनाथ में हुए कार्यों को लेकर आरटीआई के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता जानकारी जुटाकर सरकार पर हमला कर रहे थे।

सूत्रों की माने तो अखबरों में छपी खबरों के फैक्स कई नेताओं ने दिल्ली भेजकर नाराजगी जाहिर की है। क्योंकि यदि भाजपा नेता ही हरीश रावत के कार्यों की तारीफ करेंगे तो फिर विधानसभा चुनाव में सरकार को किस मुंह से कोसेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed