{"_id":"5c279cfebdec225726711c08","slug":"bjp-leader-abusing-video-viral-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर वायरल हुआ भाजपा नेता की गाली गलौच का ऑडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर वायरल हुआ भाजपा नेता की गाली गलौच का ऑडियो
Sat, 29 Dec 2018 09:42 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 29 Dec 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुशासन में रहने वाली भाजपा के एक नेता का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ऑडियो में भाजपा नेता भाजपा से ही जुड़े कांट्रेक्टर को सिडकुल में काम न करने की हिदायत देकर गालियों के साथ धमका रहा है। सप्ताह भर पूर्व भी एक भाजपा नेता की गाली गलौच का ऑडियो वायरल होने से पार्टी सुर्खियों में आई थी। कांट्रेक्टर ने पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन
शनिवार को भी एक सितारगंज के एक भाजपा नेता द्वारा भाजपा से जुड़े लेबर कॉंट्रेक्टर को गाली गलौच और धमकी देने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसकी तहरीर कॉंट्रेक्टर द्वारा आवास विकास चौकी पुलिस को दी गई है। तहरीर में आवास विकास निवासी उमेश सिंह बिष्ट का कहना है कि सितारगंज सिडकुल स्थित हेज इंडिया कंपनी में उसका लेबर कॉट्रेक्टर का काम चलता है।
विज्ञापन
26 दिसंबर को उसके मोबाइल पर एक मिस कॉल आया। जवाब में फोन करने पर दूसरी तरफ फोन पर मौजूद युवक उसके हेज कंपनी में काम करने पर नाराजगी जताते हुए धमकाने लगा और काम छोड़ने का दबाव बनाया। विरोध करने पर युवक ने उससे गाली गलौच कर दी। दो मिनट 52 सेकेंड के इस ऑडियो में नेता और कॉट्रेक्टर पार्टी में एक दूसरे की पहुंच बताते हुए एक शीर्ष नेता का नाम भी ले रहे हैं। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन