{"_id":"5717f8fb4f1c1be44c8b4746","slug":"bjp-is-responsible-for-shaktimaan-death-surendra","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक्तिमान की मौत के लिए भाजपा जिम्मेवार: सुरेंद्र कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक्तिमान की मौत के लिए भाजपा जिम्मेवार: सुरेंद्र कुमार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 21 Apr 2016 03:17 AM IST
विज्ञापन
शक्तिमान के लिए बने कृत्रिम पांव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के मीडिया सलाहकार सुरेंद्र कुमार ने पुलिस के घोड़े शक्तिमान की मौत के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। सुरेंद्र कुमार ने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट चाहें तो राष्ट्रपति शासन में इस बेजुबान की मौत के लिए राज्यपाल से वीरता पुरस्कार की संस्तुति करा सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं, राजपुर से कांग्रेस के विधायक राजकुमार ने कहा कि भाजपा ने अपने प्रदर्शन की विफलता का गुस्सा पुलिसकर्मियों के साथ ही ड्यूटी पर तैनात बेजुबान घोड़े शक्तिमान पर उतारा। जिसमें शक्तिमान बुरी तरह से घायल हो गया और लगभग एक महीने के उपचार के बाद उसकी मृत्यु हो गई। विधायक राजकुमार ने इस पर बेहद दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आशा है कि ऐसे घटनाक्रम की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
शक्तिमान की मौत दुखद: भाजपा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने शक्तिमान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट का कहना है कि शक्तिमान की मौत दुखद है। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस ने जिस तरह से घायल शक्तिमान को अपना राजनीतिक हथियार बनाने, भाजपा के विधायक गणेश जोशी और पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की वह निंदनीय है। भाजपा को शक्तिमान को लेकर कोई राजनीति नहीं करनी है। वे और पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता शक्तिमान की मौत से आहत हैं।
विज्ञापन