फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp in panchayat and by election in uttarakhand

उत्तराखंड में मोदी मंत्र का सम्मोहन हुआ खत्म

Sun, 29 Jun 2014 09:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 29 Jun 2014 09:21 PM IST
विज्ञापन
bjp in panchayat and by election in uttarakhand

पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के हरिद्वार से सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई डोईवाला विधानसभा सीट पर जल्द ही उपचुनाव होने वाला है।

विज्ञापन


लेकिन उपचुनाव से पहले पंचायत चुनाव में भाजपा को यहां तगड़ा झटका लगा है। डोईवाला ब्लाक की छह जिला पंचायत सीटों में से सिर्फ दो पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी जीत सके हैं।
विज्ञापन


बाकी चार पर कांग्रेस और उसके समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। उधर, करारी हार के बाद पार्टी में पराजय की वजहों पर घमासान मच गया है।

डोईवाला ब्लाक की चक तुनवाला जिला पंचायत सीट पर भाजपा ने शशि रावत को प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन यहां निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य हेमा पुरोहित ने फिर कब्जा कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी को बड़े अंतर से शिकस्त

bjp in panchayat and by election in uttarakhand

मारखम ग्रांट द्वितीय से भाजपा की नगीना रानी को कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी टीना सिंह से 7200 मतों के बड़े अंतर से शिकस्त मिली है।

पूर्व ब्लाक प्रमुख होने के बावजूद नगीना यहां तीसरे स्थान पर रहीं। डैंसवाला में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी धर्मपाल सिंह और अठूरवाला से पुरुषोत्तम भी हार गए।

पार्टी सिर्फ माजरी माफी और रानीपोखरी ग्रांट पर जीत हासिल कर सकी है। माजरी माफी में पुष्पा बड़थ्वाल और रानीपोखरी में मीता रावत विजयी रहीं।

भाजपा को अब यहां विधानसभा उपचुनाव में भी उतरना है। ऐसे में पंचायत चुनाव को सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा था। इस चुनाव में हार से पार्टी में गुटबाजी उभर गई है।

सूत्रों के अनुसार डोईवाला के निवर्तमान विधायक और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और इसी सीट पर विधायक रहे त्रिवेंद्र सिंह रावत के बीच 36 का आंकड़ा रहा है।

अंदरखाने दोनों के समर्थक एक-दूसरे को राजनीतिक नुकसान पहुंचाने की जुगत में जुटे रहते हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत उपचुनाव में इस सीट पर दावा पेश कर सकते हैं। उन्होंने क्षेत्र में जनसंपर्क भी शुरू कर दिया है।

समर्थक राह में बिछाते रहेंगे कांटे

bjp in panchayat and by election in uttarakhand

सूत्रों के मुताबिक रावत भले ही टिकट के बेहतर दावेदार हों, लेकिन निशंक के समर्थक उनकी राह में कांटे बिछाते रहेंगे।

अंदरखाने चल रही इस लड़ाई में फिलहाल निशंक समर्थकों ने खुद को आगे साबित किया है। बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव में हारे चारों प्रत्याशी रावत समर्थक थे।

यह भी कहा जा रहा है कि निशंक समर्थकों ने त्रिवेंद्र खेमे की हार पुख्ता करने के लिए इन सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े कर दिए थे।

उधर, पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी तो खुलकर कहने लगी हैं कि उन्हें निशंक समर्थकों ने हराया है। ऐसे में उपचुनाव से पहले दोनों गुटों में तनातनी बढ़ गई है।

शनिवार देर रात तक घोषित परिणामों में कुमाऊं मंडल में भी भाजपा की हालत ठीक नहीं रही। नैनीताल जिले में ही भाजपा के 26 में से केवल नौ प्रत्याशी ही जीत पाए।

उपचुनाव वाली तीन सीटों में से दो धारचुला और सोमेश्वर के नतीजे भी भाजपा के लिए शुभ संकेत नहीं हैं। हालांकि भाजपा ने सभी सीटों पर अपने अधिकृत प्रत्याशी नहीं उतारे थे।

उपचुनाव भाजपा के लिए खासे चुनौतीपूर्ण

bjp in panchayat and by election in uttarakhand

देर रात तक राज्य निर्वाचन आयोग जिला पंचायत सदस्य पद के करीब 70 प्रतिशत परिणाम घोषित कर पाया था।

उधमसिंहनगर और देहरादून की अधिकतर सीटों के परिणाम आने बाकी हैं। दूसरी ओर ग्राम प्रधानों के 98 प्रतिशत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 93 प्रतिशत परिणाम घोषित किए जा चुके थे।

लोक सभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया करने वाली भाजपा के इस जमीनी चुनाव में पीछे रह जाने का अर्थ यह निकाला जा रहा है कि प्रदेश में मोदी मंत्र का सम्मोहन कुछ कम हुआ है।

ऐसे में आगे आने वाले तीन उपचुनाव भाजपा के लिए खासी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस ने अधिकृत प्रत्याशी भले ही न उतारे हों पर चुनाव कई दिग्गजों की हालत को पस्त करने वाला भी साबित हुआ है।

जाहिर है कि मतदाताओं का विश्वास जीतने में कांग्रेस को भी कम पसीना नहीं बहाना होगा। नतीजों में निर्दलीयों का बोलबाला दिख रहा है।

अल्मोड़ा में कांग्रेस अपनी स्थिति मजबूत भले ही बता रही हो पर कांगेस से जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदार को ही यहां हार का मुंह देखना पड़ा है। इसी तरह गढ़वाल में विधायक शूरवीर सजवाण की पत्नी अंबिका सजवाण भी हार गईं।

हालांकि विधायक राजेंद्र भंडारी, कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, धारचुला के पूर्व विधायक हरीश धामी आदि की पत्नियों के जीतने से कांग्रेस यह दावा कर रही है कि सोमेश्वर में उसकी स्थिति मजबूत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed