फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP Historic victory in some seats of Uttarakhand, Savita Kapoor left her husband behind in terms of winning margin

ऐतिहासिक परिणाम: भाजपा की जिस सीट के खिसकने का था डर, वहां जीत के अंतर के मामले में पति को भी पीछे छोड़ गई सविता कपूर

Sun, 13 Mar 2022 09:47 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 13 Mar 2022 09:47 AM IST
सार

देहरादून कैंट विधानसभा सीट पर भाजपा का ही दबदबा रहा है। यहां से हरबंश कपूर चार बार विधायक रहे। लेकिन हरबंश कपूर के निधन के बाद इस सीट को लेकर तरह -तरह के कयास लगाए जा रहे थे। 

विज्ञापन
BJP Historic victory in some seats of Uttarakhand, Savita Kapoor left her husband behind in terms of winning margin
कैंट क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सविता कपूर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कैंट विधान सभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सविता कपूर की जीत कई मायनों में ऐहतिहासिक रही। बगावत, भीतरघात को मात देकर उन्होंने एक बड़ी जीत तो दर्ज की ही है। बल्कि 2017 में पति हरबंश कपूर के जीत के अंतर के रिकॉर्ड को भी उन्होंने तोड़ दिया। पिछले विधानसभा चुनाव में हरबंश कपूर ने सूर्यकांत धस्माना को 16 हजार से अधिक मतों से मात दी थी।

विज्ञापन

 

जबकि इस बार सविता कपूर की जीत का अंतर 20 हजार से ऊपर रहा। इसके इतर कैंट विधान सभा क्षेत्र में कुछ ही बूथ ऐसे रहे जहां कांग्रेस प्रत्याशी सविता कपूर से अव्वल रहे। यानि की सविता कपूर को हर वर्ग, समाज के मत प्राप्त हुए।  कैंट विधान सभा सीट पर भाजपा का ही दबदबा रहा है। यहां से हरबंश कपूर चार बार विधायक रहे। लेकिन हरबंश कपूर के निधन के बाद इस सीट को लेकर तरह -तरह के कयास लगाए जा रहे थे।

विज्ञापन


चुनाव से कुछ माह पूर्व ही हुआ था हरबंश कपूर का निधन

यहां तक कहा जा रहा था कि अब यह सीट भाजपा के हाथ से खिसक सकती है। भाजपा ने हरबंश कपूर के निधन के बाद उनकी पत्नी सविता कपूर को इस सीट पर प्रत्याशी के तौर पर उतारा। चूंकि हरबंश कपूर का निधन चुनाव से कुछ माह पूर्व ही हुआ था। इसलिए भाजपा को सहानुभूति की पूरी उम्मीद थी। जिस पर सविता कपूर पूरी तरह से खरी ही नहीं उतरी बल्कि उन्होंने जीत के अंतर के मामले में पति हरबंश कपूर को भी पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...नेताओं से जुड़े रोचक तथ्य:  उत्तराखंड विधानसभा में चुनकर आए तीन करोड़पति और तीन सबसे गरीब विधायक, पढ़िए कौन किस नंबर पर?

2017 में हुए विधानसभा चुनाव को देखे तो यहां हरबंश कपूर को 41142  मत मिले थे। जबकि  कांग्रेस प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना को 24472 वोट प्राप्त हुए थे। दोनों में जीत का अंतर 16670 मतों का रहा। जबकि सविता कपूर को इस बार हरबंश कपूर से करीब चार हजार वोट ज्यादा पड़े। उन्हें 45492 मत प्राप्त हुए।

जबकि प्रतिद्वंदी सूर्यकांत धस्माना को 24554 मत मिले। दोनों के बीच जीत का अंतर 20938 रहा। यह स्थित तब थी जब इस सीट पर भाजपा का एक बागी भी मैदान में था और टिकट न मिलने से नाराज कई नेता अंदरखाने नाराज थे। सविता को कैंट में हर समाज, वर्ग का पूरा समर्थन हासिल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed