{"_id":"637059d31373d64723103a4a","slug":"bjp-former-cm-tirath-singh-rawat-big-statement-said-uttarakhand-has-more-commission-than-up-uttarakhand-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: कमीशनखोरी पर भाजपा नेता और पूर्व सीएम रावत का बयान हुआ वायरल, बोले- यह कहने में कोई हिचक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: कमीशनखोरी पर भाजपा नेता और पूर्व सीएम रावत का बयान हुआ वायरल, बोले- यह कहने में कोई हिचक नहीं
Sun, 13 Nov 2022 09:21 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 13 Nov 2022 09:21 AM IST
सार
उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनका एक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यूपी और उत्तराखंड सरकार को लेकर दिए अपने बयान पर तीरथ सिंह रावत का कहना है कि उन्हें किसी भी तरह की कोई हिचक नहीं है।
विज्ञापन
सीएम तीरथ सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत का भ्रष्टाचार को लेकर एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रहे हैं कि उत्तरप्रदेश से अलग होने के बाद उत्तराखंड में कमीशनखोरी जीरो पर होनी चाहिए थी, लेकिन यह और ज्यादा हो गई।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि बहुत जगह बताते हैं कि कहीं भी बिना कमीशन कुछ नहीं होता। मुझे यह कहने में कोई हिचक नहीं होती है कि जब हम उत्तरप्रदेश में थे, तब वहां 20 प्रतिशत कमीशन दिया जाता था। अलग होने के बाद हमको कमीशनखोरी छोड़कर जीरो पर आना चाहिए था, उत्तराखंड में भी 20 प्रतिशत कमीशनखोरी शुरू हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun : हरीश रावत ने कहा- उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाने के लिए आगे आए सरकार
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसके लिए किसी को दोष नहीं दिया जा सकता। यह मानसिकता है। इसे ठीक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब तक लोगों में यह भाव नहीं आएगा कि यह मेरा प्रदेश है, मेरा परिवार है तब तक कमीशनखोरी दूर नहीं होगी।