फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP expels former MLA Suresh Rathore from the party for six years Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand BJP: पार्टी से पूर्व विधायक को किया छह साल के लिए निष्कासित, दूसरी शादी को लेकर थे विवादों में

Sat, 28 Jun 2025 04:53 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 28 Jun 2025 04:53 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर लंबे समय से भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर दूसरी शादी को लेकर विवादों में थे। जिस पर आज पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

विज्ञापन
BJP expels former MLA Suresh Rathore from the party for six years Uttarakhand News in hindi
पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व विधायक सुरेश राठौर की भाजपा से छुट्टी हो गई है। पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। ज्वालापुर के पूर्व विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश राठौर ने सार्वजनिक तौर पर यूसीसी का मजाक बनाया था। उन्होंने पहली पत्नी और परिवार होते हुए भी एक महिला से प्रेम किया और बाद में विवाह भी कर लिया।

विज्ञापन


यह सारा कारनामा हुआ सहारनपुर में, जिसका संज्ञान लेकर पार्टी ने उन्हें नोटिस थमाकर सात दिन में जवाब मांगा था। सोशल मीडिया में लंबे समय से पूर्व विधायक और अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बीच विवाद चल रहा है। दोनों ने एक-दूसरे पर मुकदमे भी दर्ज कराए।
विज्ञापन


अब कुछ दिन पहले सहारनपुर में पूर्व विधायक ने उससे शादी कर दूसरी पत्नी का दर्जा दे दिया। इस प्रकरण का वीडियो वायरल हुआ तो पार्टी को छवि धूमिल होने का अहसास हुआ। जिससे शीर्ष नेतृत्व ने पूर्व विधायक को नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई तिथियां हुई घोषित, दो चरणों में होंगे संपन्न, आचार संहिता लागू

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने सुरेश राठौर को जो नोटिस भेजा था। उसमें कहा गया कि लंबे समय से उनके अमर्यादित आचरण मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से मिल रहे हैं। इससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। ये गतिविधियां पार्टी की अनुशासनहीनता के दायरे में आती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed