फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Panchayat Chunav New date released Model code of conduct implemented again

Uttarakhand: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई तिथियां हुई घोषित, दो चरणों में होंगे संपन्न, आचार संहिता लागू

Sat, 28 Jun 2025 02:09 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 28 Jun 2025 02:09 PM IST
सार

हाईकोर्ट ने उत्तरखंड में पंचायत चुनाव पर लगाई रोक को हटा दिया है। इसी के साथ उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई तिथियां जारी हो गई है। 2 जुलाई से 5 जुलाई के बीच नामांकन होंगे। 

विज्ञापन
Uttarakhand Panchayat Chunav New date released Model code of conduct implemented again
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईकोर्ट से अस्थायी रोक हटने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की संशोधित अधिसूचना जारी कर दी। इसके तहत नामांकन से लेकर चुनाव तक की तिथियों में बदलाव कर दिया गया है। अब पहले चरण का चुनाव 24 और दूसरे चरण का 28 जुलाई को होगा।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने संशोधित अधिसूचना जारी की। इसके आधार पर सभी जिलाधिकारी (हरिद्वार को छोड़कर) 30 जून को सभी पदों के आरक्षण सहित अपने स्तर से अधिसूचना जारी करेंगे। विभिन्न माध्यमों से इसे ग्राम पंचायत से लेकर जिला पंचायत, तहसील कार्यालय, डीएम कार्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा करेंगे।
विज्ञापन


अब ये है नई तिथियां

प्रथम चरण-
नामांकन : 2 से 5 जुलाई (सुबह 8 से शाम 4 बजे)
नामांकन पत्रों की जांच : 7 से 9 जुलाई (सुबह 8 बजे से)
नाम वापसी : 10, 11 जुलाई (सुबह 8 बजे से)
चुनाव चिह्न आवंटन : 14 जुलाई (सुबह 8 बजे से)
मतदान : 24 जुलाई (सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक)
मतगणना : 31 जुलाई (सुबह 8 बजे से)

द्वितीय चरण-
नामांकन : 2 से 5 जुलाई (सुबह 8 से शाम 4 बजे)
नामांकन पत्रों की जांच : 7 से 9 जुलाई (सुबह 8 बजे से)
नाम वापसी : 10, 11 जुलाई (सुबह 8 बजे से)
चुनाव चिह्न आवंटन : 18 जुलाई (सुबह 8 बजे से)
मतदान : 28 जुलाई (सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक)
मतगणना : 31 जुलाई (सुबह 8 बजे से)

पहले चरण में इन विकासखंडों का चुनाव

जिला विकासखंड
अल्मोड़ा ताकुला, धौलादेवी, ताड़ीखेत, भैंसियाछाना, लमगड़ा, चौखुटिया
ऊधमसिंहनगर खटीमा, सितारगंज, गदरपुर एवं बाजपुर
चंपावत लोहाघाट, पाटी
पिथौरागढ़ धारचूला, डीडीहाट, मुनस्यारी, कनालीछीना
नैनीताल बेतालघाट, ओखलकाण्डा, रामगढ़ एवं धारी
बागेश्वर बागेश्वर, गरूड़, कपकोट
उत्तरकाशी मोरी, पुरोला, नौगांव
चमोली देवाल, थराली, ज्योतिर्मठ, नारायणबगड़
टिहरी जौनपुर, प्रतापनगर, जाखणीधार, थौलधार, भिलंगना
देहरादून चकराता, कालसी, विकासनगर
पौड़ी खिर्सू, पाबौ, थलीसैंण, नैनीडाण्डा, बीरोंखाल, रिखणीखाल, एकेश्वर, पोखड़ा
रुद्रप्रयाग ऊखीमठ, जखोली, अगस्त्यमुनि

दूसरे चरण में इन विकासखंडों का चुनाव

जिला विकासखंड
अल्मोड़ा सल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण, हवालबाग, द्वाराहाट
ऊधमसिंहनगर रुद्रपुर, काशीपुर, जसपुर
चंपावत चंपावत, बाराकोट
पिथौरागढ़ विण, मूनाकोट, बेरीनाग, गंगोलीहाट
नैनीताल हल्द्वानी, रामनगर, भीमताल, कोटाबाग
उत्तरकाशी डुण्डा, चिन्यालीसौड़, भटवाड़ी
चमोली पोखरी, दशोली, नन्दानगर, कर्णप्रयाग, गैरसैंण
टिहरी कीर्तिनगर, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर, चम्बा
देहरादून डोईवाला, रायपुर, सहसपुर
पौड़ी यमकेश्वर, जयहरीखाल, दुगड्डा, द्वारीखाल, पौड़ी, कोट, कल्जीखाल

Uttarakhand Weather: अगले 24 घंटे में अत्यधिक बारिश की संभावना, सीएम धामी ने की सभी से अलर्ट रहने की अपील
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed