फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP embarrassed democracy by using money power: Mahara

भाजपा ने धनबल का प्रयोग कर लोकतंत्र को किया शर्मसार : माहरा

Thu, 06 Feb 2025 12:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
BJP embarrassed democracy by using money power: Mahara
Iप्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित किया गया निर्वाचित कांग्रेस पार्षदों का स्वागत समारोह
विज्ञापन

I

I प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर निर्वाचित कांग्रेस पार्षदों और प्रत्याशियों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी निर्वाचित पार्षदों को सीमित संसाधनों में चुनाव लड़कर विजय रहने पर बधाई दी। कहा कि भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश में धनबल का प्रयोग कर लोकतंत्र को शर्मसार करने का काम किया है। यह पूरे देश की जनता ने देखा है। कहा कि राज्य की जनता कांग्रेस के साथ खड़ी रही लेकिन सरकार ने कर्मचारियों एवं अधिकारियों को डरा धमकाकर चुनाव जीता है।I

Iमाहरा ने भाजपा पर आरोप लगाए कि जिस तरह भाजपा ने खुलेआम शराब और पैसे बांटकर चुनाव जीता है, वह लोकतंत्र के लिए बहुत घातक है। उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से कहा कि किसी को भी डरने की आवश्यकता नहीं हैै। हम सब साथ चलेंगे और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक लड़ने का काम करेंगे। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि चुनाव में हार जीत होती रहती है, लेकिन जिस तरह से भाजपा ने लोकतंत्र का चीरहरण किया गया वह आने वाले समय के लिए बहुत घातक सिद्ध होगा। मेयर प्रत्याशी रहे वीरेंद्र पोखरियाल,प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, हीरा सिंह बिष्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महृषि, नवीन जोशी,गौरव चौधरी, ललित बद्री आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed