फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP door to door contact campaign begins public meetings held from June 27 Lok Sabha Election Uttarakhand

Uttarakhand: भाजपा का घर-घर संपर्क अभियान शुरू, 27 जून से होंगी जनसभाएं, पांचों लोकसभा क्षेत्र में रैलियां तय

Wed, 21 Jun 2023 02:04 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 21 Jun 2023 02:04 PM IST
सार

27 जून को टिहरी में जनसभा होगी। पौड़ी क्षेत्र की रैली 28 जून को सुबह 11 बजे गोचर में, हरिद्वार की 28 जून को शाम 4 बजे रुड़की में, अल्मोड़ा की रैली 30 जून को सुबह 11 बजे बागेश्वर में होगी।

विज्ञापन
BJP door to door contact campaign begins public meetings held from June 27 Lok Sabha Election Uttarakhand
भाजपा - फोटो : amar ujala

विस्तार

महाजनसंपर्क अभियान के अंतिम चरण में भाजपा का घर-घर संपर्क कार्यक्रम शुरू हो गया है। पार्टी ने लोकसभा स्तर पर रैलियों की घोषणा भी कर दी है। 27 जून से हर विधानसभा में जनसभा होगी, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार वर्चुअल बैठक में अंतिम चरण के कार्यक्रमों के संबंध में प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, जिला सह प्रभारियों सभीं मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए।

विज्ञापन

जनसभा का आगाज टिहरी से

लोकसभा क्षेत्र स्तर पर होने वाली जनसभाओं का आगाज टिहरी से होगा। 27 जून को टिहरी में जनसभा होगी। पौड़ी क्षेत्र की रैली 28 जून को सुबह 11 बजे गोचर में, हरिद्वार की 28 जून को शाम 4 बजे रुड़की में, अल्मोड़ा की रैली 30 जून को सुबह 11 बजे बागेश्वर में, नैनीताल क्षेत्र की रैली 30 जून को 11 बजे बाजपुर विधानसभा के करहनी में होगी। इन जनसभाओं में अभी केंद्रीय नेताओं के नाम तय होने हैं।

विज्ञापन

270 मंडलों के बूथों के हर वोटर तक पहुंचेगी भाजपा

घर-घर संपर्क अभियान के तहत भाजपा सभी 270 मंडलों के बूथों पर प्रचार सामग्री लेकर प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने का प्रयास करेगी। केवल उपलब्धियों से जुड़ी प्रचार सामग्री का वितरण करना है। साथ ही अपनी फोटो, वीडियो सरल व नमो एप पर अपलोड करने के अतिरिक्त अभियान के मिस्ड कॉल नंबर पर परिवार के सभी सदस्यों से मिस्ड कॉल भी करवानी है।

ये भी पढ़ें...Dehradun: 'मेरी वजह से सब परेशान हैं'...लिखकर फांसी पर झूल गई महिला, सुसाइड नोट में पति से मांगी माफी

आज मनेगा योग दिवस, ये दो कार्यक्रम भी होंगे

भाजपा आज पूरे प्रदेश में योग दिवस मनाएगी। इसके अलावा 23 जून श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस व आपातकाल दिवस को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए। 25 जून के आपातकाल दिवस पर प्रबुद्ध सम्मेलन के आयोजन में आपातकाल के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाना है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed