{"_id":"5892c2764f1c1b5a42e80a63","slug":"bjp-dismissed-17-rebel-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः भाजपा ने 17 बागियों को किया निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः भाजपा ने 17 बागियों को किया निष्कासित
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव में उतरने वाले 17 बागियों को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
नामांकन वापसी की डेडलाइन पूरी होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने देर शाम निष्कासन के आदेश दिए। चुनाव के दौरान निर्दलियों की मदद करने वालों के खिलाफ भी पार्टी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
भाजपा ने गंगोत्री विधानसभा से निर्दलीय उतरे सूरत राम नौटियाल, केदारनाथ सीट से पूर्व विधायक आशा नौटियाल, घनसाली से धनीलाल शाह और प्रेमलाल त्रिकुटिया, नरेंद्रनगर से पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत, प्रतापनगर सीट से राजेश्वर प्रसाद पैन्युली, सहसपुर सीट से लक्ष्मी अग्रवाल, ऋषिकेश से संदीप गुप्ता, खानपुर से रविंद्र पनियाला, लक्सर से कुशलपाल सैनी, चौबट्टाखाल से कविंद्र इष्टवाल, डीडीहाट से किशन सिंह भंडारी, रानीखेत से प्रमोद नैनवाल, नैनीताल से हेम आर्य, कालाढूंगी से हरेंद्र सिंह, जसपुर से सीमा चौहान और काशीपुर सीट से पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल को छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
पार्टी इसके बाद चुनाव अभियान में इनका समर्थन करने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि अपनी पार्टी के खिलाफ ही निर्दलीय उतरना घोर अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। पार्टी संविधान के अनुसार ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन