फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP created 13 cells to cater to every class Four more cells will be formed later Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand BJP: हर वर्ग को साधने के लिए भाजपा ने बनाए 13 प्रकोष्ठ, चार और प्रकोष्ठ बाद में बनाए जाएंगे

Wed, 08 Nov 2023 01:20 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 08 Nov 2023 01:20 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, प्रत्येक प्रकोष्ठ में एक संयोजक व चार से पांच सह संयोजक बनाए गए हैं। प्रकोष्ठों के माध्यम से संबंधित वर्गों के बीच जाकर उन्हें पार्टी की गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। 

विज्ञापन
BJP created 13 cells to cater to every class Four more cells will be formed later Uttarakhand news in hindi
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

समाज के हर वर्ग में पकड़ बनाने के लिए भाजपा ने 17 प्रकोष्ठ गठित करने का फैसला किया है। इनमें से 13 प्रकोष्ठों की मंगलवार को घोषणा की गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, प्रत्येक प्रकोष्ठ में एक संयोजक व चार से पांच सह संयोजक बनाए गए हैं।

विज्ञापन

कहा, बाकी चार और प्रकोष्ठों की घोषणा बाद में की जाएगी। इन प्रकोष्ठों के माध्यम से संबंधित वर्गों के बीच जाकर उन्हें पार्टी की गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। चिकित्सा प्रकोष्ठ का संयोजक डॉ. रंजीत गिल को, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का राजेंद्र रावत को, व्यावसायिक प्रकोष्ठ का सौरभ भूषण को, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का कर्नल रघुवीर सिंह भंडारी को, शिक्षक प्रकोष्ठ का प्रदीप त्यागी को बनाया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: 23 साल गुजरे...लेकिन 75 स्कूल और 12 कॉलेज को नहीं मिली अपनी छत, बुनियादी सुविधाओं को तरसे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म संस्कृति का शिव प्रसाद ममगाईं को, गोरखा प्रकोष्ठ का अभिषेक शाही को, आर्थिक प्रकोष्ठ का संदीप गुप्ता को, एनजीओ प्रकोष्ठ का विजय भट्ट को, निकाय प्रकोष्ठ का मनोज गर्ग को, पंचायत प्रकोष्ठ का यशपाल नेगी को, बुनकर प्रकोष्ठ का विजय राणा को और मछुवारा प्रकोष्ठ का संयोजक डॉ. महेंद्र कश्यप को बनाया गया है। भट्ट ने कहा, बाकी के चार प्रकोष्ठ जल्द गठित हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed