फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP councilors will have to give one lakh rupees in support fund

भाजपा की सहयोग निधि में देने होंगे एक-एक लाख, संकट में आए पार्षद

Wed, 17 Jan 2018 08:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हरिद्वार Updated Wed, 17 Jan 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
BJP councilors will have to give one lakh rupees in support fund
money

भाजपा पार्षदों को भाजपा की सहयोग निधि में एक-एक लाख रुपये देने होंगे। पार्षदों को एक-एक लाख रुपये देने में तो कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन  यह सहयोग राशि चेक से देनी है। इसलिए पार्षदों के सामने संकट खड़ा हो गया है। पार्षदों को दस-दस हजार रुपये की रसीद दी गई है।

विज्ञापन


नगर निगम चुनाव का वक्त होने के कारण पार्षद न हां कर पा रहे हैं और न ना। कुछ पार्षदों ने 10 हजार 20 हजार रुपये तक देने का ऑफर तो दिया, लेकिन भाजपा पदाधिकार माने नहीं। भाजपा में कई पार्षद तो ऐसे हैं जिनके लिए एक लाख रुपये का चंदा देना कोई बड़ी बात नहीं है, कुछ ऐसे भी हैं जिनके लिए एक लाख रुपये अपने बचत खाते से देना भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन


 भाजपा के वर्तमान पार्षदों को सहयोग निधि में एक-एक लाख रुपये का योगदान करने में टिकट के नए दावेदारों से मिल रही चुनौती का भी सामना करना पड़ है। वर्तमान पार्षदों पर फिर से टिकट की दावेदारी बचाने का दबाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहयोग राशि नहीं देने वाले स्वत: ही टिकट मांगने की दौड़ से बाहर हो जाएंगे। इसलिए दौड़ में बने रहने के लिए उन्हें एक-एक लाख रुपये के चेक का कड़वा घूंट पीना पड़ रहा है। हालांकि इसके बाद भी इसकी गारंटी नहीं है कि भाजपा फिर से उन्हें टिकट दे ही देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed