फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp core committee meeting in uttarakhand: Khanpur MLA Kunwar Pranav Champion returned to BJP

उत्तराखंड : निष्कासन के 13 महीने बाद विधायक चैंपियन की भाजपा में वापसी, कर्णवाल को माफी

Mon, 24 Aug 2020 10:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 24 Aug 2020 10:00 PM IST
सार

  • प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने की घोषणा
  • बोले, उम्मीद करता हूं दोनों विधायक अनुशासन में रहेंगे

विज्ञापन
Bjp core committee meeting in uttarakhand: Khanpur MLA Kunwar Pranav Champion returned to BJP
खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन - फोटो : amar ujala

विस्तार

अनुशासनहीनता के मामले में भाजपा से निकाले गए खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को पार्टी ने वापस ले लिया है। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने अपने यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर इसकी घोषणा की। इस अवसर पर चैंपियन अपने परिवार के साथ मौजूद थे। घोषणा के बाद भगत ने चैंपियन को माला पहनाई।

विज्ञापन


चैंपियन ने भगत के पांव छूकर आशीर्वाद लिया। भगत ने बताया कि पार्टी ने झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल को भी क्षमा कर दिया है। दोनों विधायक लिखित रूप से माफी मांग चुके हैं। दोनों विश्वास दिला चुके हैं कि वे पार्टी की रीति-नीति का पालन करेंगे। अनुशासित रहकर भविष्य में किसी शिकायत का मौका नहीं देंगे। भगत ने कहा कि रविवार को कोर ग्रुप ने दोनों विधायकों के मामले में फैसला किया था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बहुत समय से दोनों विधायकों पर बात चल रही थी। चैंपियन को 13 महीने पहले निष्कासित किया गया था। देशराज कर्णवाल को नोटिस जारी किया गया था। दोनों विधायकों ने लिखकर खेद भी जताया था, लेकिन फिर भी कुछ बातें करनी आवश्यक थीं। इसलिए रविवार को दोनों को बुलाया गया, उनसे बातचीत हुई। दोनों ने बहुत शालीनता से गलतियों के लिए खेद व्यक्त किया। कोर ग्रुप ने भी फैसला लिया था कि यदि दोनों विधायक विश्वास दिलाते हैं कि वे अपना अच्छा आचरण रखेंगे तो उन्हें वापस ले लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्णवाल को भी क्षमा कर दिया जाए। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डा.धनसिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, महामंत्री राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार, डॉ.देवेंद्र भसीन, पुनीत मित्तल, मनवीर चौहान, राजीव उनियाल समेत कई अन्य पार्टी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक साल में कभी अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं किया

भगत ने प्रसन्नता जाहिर की कि निष्कासन के बाद से अब तक चैंपियन ने कोई अमर्यादित कार्य या अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी वे अपना अच्छा आचरण रखेंगे।

गलती का अहसास दिलाना जरूरी : भगत
जब भगत से पूछा गया कि चैंपियन को वापस लेना था, तो उन पर कार्रवाई क्यों की गई? इस पर भगत ने कहा कि कोई गलती करता है, तो उसको अहसास कराया जाता है। चैंपियन ने गलत किया, इसलिए उन्हें निष्कासित किया गया। एक वर्ष तक पूरी शालीनता से रहने और लिखित खेद व्यक्त करने के बाद पार्टी ने उन्हें वापस लिया।

हाथ जोड़कर देवभूमि वासियों से फिर माफी मांगता हूं : चैंपियन
कुंवर प्रणव चैंपियन ने कहा कि सबसे पहले मैं पार्टी का सेवक हूं। मुझसे गलतियां हुईं। इन 13 माह में मैंने पार्टी की नीति रीति का पूरा पालन किया। दिसंबर में जिला पंचायत का चुनाव हुआ। हमने भाजपा के लिए काम किया। मेरी पत्नी जिला पंचायत सदस्य हैं, उनके व अन्य साथियों के वोट दिलाकर पहली बार भाजपा का अध्यक्ष निर्वाचित हुआ।

पिछले वर्ष कुछ बंधुओं ने वीडियो वायरल किया, जिसमें मुझे प्रदेश के लिए अपशब्द कहते हुए दिखाया गया था। वो चार-पांच साल पुराना वीडियो था। उसमें छेड़छाड़ हुई थी। मैंने तभी खेद व्यक्त कर दिया था। आज फिर से हाथ जोड़कर अपने देवभूमि वासियों से माफी मांगता हूं। मैं देवभूमि का बच्चा हूं। इसी माटी का लाल हूं। देवभूमि तो अपने बच्चों को माफ करती आई है।

मेरे अंदर आधा खून पहाड़ का है

चैंपियन बोले कि देवभूमि से मेरा खून का रिश्ता है। मेरी सगी दादी रानी सरस्वती देवी गढ़वाल लैंसडौन के पट्टी जौंतसू के सिमारखाल की रहने वाली थीं। वह बिष्ट राजपूत थीं। मेरे अंदर आधा खून पहाड़ का है। मैं कैसे गलत बोल सकता हूं। वैसे भी अगर गलती हुई होगी, फिर से मैं क्षमा याचना करता हूं। यह अहद उठाता हूं कि पार्टी का अनुशासन का पालन करूंगा। एक कार्यकर्ता की भांति व्यवहार करूंगा।

मैंने पीना छोड़ दिया 
चैंपियन ने कहा कि शराब पीने से कोई किसी को रोक नहीं सकता, लेकिन मैंने शराब पीना छोड़ दिया है। एक साल से मैंने शराब नहीं पी।

बलूनी बड़े नेता, उनके बारे में नहीं...
राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी की नाराजगी के प्रश्न पर चैंपियन ने कहा कि वे बड़े नेता हैं। मैं उनके बारे में नहीं कह पाऊंगा, सिर्फ अपने लिए कह सकता हूं।

देशराज कर्णवाल अध्यक्ष से मिले, नोटिस निरस्त
भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने सोमवार शाम भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत से उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर मुलाकात की। भगत ने उन्हें क्षमा करने की जानकारी दी। कर्णवाल ने कहा कि पार्टी ने उनका नोटिस निरस्त कर दिया है।

उन्होंने पार्टी से लिखित रूप से माफी मांगी थी। उन्होंने पार्टी का आभार जताया। कहा, मैं पार्टी का आभारी हूं। मैंने पार्टी से लिखित रूप से माफी मांग ली थी। पत्र में मैंने लिखा था कि डबिंग कर मेरी आवाज से छेड़छाड़ हुई है। लेकिन उससे पार्टी या कार्यकर्ता को ठेस पहुंची है तो उसके लिए क्षमा मांगता हूं।

चैंपियन पर बोले कर्णवाल
विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन से मतभेदों को लेकर खासे चर्चाओं में रहे विधायक कर्णवाल ने उनकी पार्टी में वापसी पर कहा कि हम उसमें राजी हैं, जिसमें पार्टी की रजा है। पार्टी जो फैसला करेगी, हम उसको स्वीकार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed