फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp compare narendra modi and atal bihari vajpayee

मोदी में अटल का अक्स देख रही भाजपा

Mon, 16 Dec 2013 12:17 PM IST
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, देहरादून
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 16 Dec 2013 12:17 PM IST
विज्ञापन
bjp compare narendra modi and atal bihari vajpayee

देशवासियों में अब भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर क्रेज है। बुजुर्ग वाजपेयी अब भी भाजपा को संजीवनी दे रहे हैं। तभी तो रैली स्थल पर कहीं भी उनका चित्र नहीं होने के बावजूद वाजपेयी छाये रहे।

विज्ञापन


अब पार्टी भी नरेंद्र मोदी में वाजपेयी का अक्स देखने लगी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने देहरादून की शंखनाद रैली में कुछ इसी तरह का संदेश दिया।
विज्ञापन


पूरे देश का लाडला
राजनाथ सिंह ने वाजपेयी की सरकार और उसके कामकाज का हवाला देते हुए लोगों से कहा, निराश मत होना। अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत को प्रतिष्ठा और मान-सम्मान दिलाया। अब गुजराती मां की कोख से पैदा हुआ लाल, जो अब पूरे देश का लाडला बन गया है, देश को दुनिया में महाशक्ति बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मोदी को दृढ़ इच्छा शक्ति, काल्पनिक क्षमता वाला कुशल प्रशासक बताया। उन्होंने कहा कि चार राज्यों के चुनाव नतीजों ने साबित कर दिया है कि कांग्रेस के जाने का समय आ गया है। आप मोदी को विश्वास देकर भेजें कि यहां की पांच सीट आपका मार्ग प्रशस्त करेगी।

राजनाथ सिंह ने मोदी की सोच और पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज सरदार वल्लभ भाई पटेल को पूरे देश ने खासकर युवाओं ने दौड़ लगाकर श्रद्धांजलि दी। यह रन फॉर यूनिटी मोदी की सोच और पहल का ही नतीजा है, जिसने दुनिया में सबसे बड़ी दौड़ का रूप लिया।

कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा
भाजपा अध्यक्ष ने उत्तराखंड की आपदा और गुजरात में आए भूकंप की तुलना कर न सिर्फ कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा बल्कि भूकंप पीड़ितों के जल्द पुनर्वास को मोदी की प्रशासकीय क्षमता बता पीठ थपथपाई।

राजनाथ ने जब वाजपेयी सरकार के छह वर्षों के कार्यकाल और महंगाई पर लगाम लगाने की बात कही तो रैली में मौजूद लोगों ने भी हर्षध्वनि से तालियों से स्वागत किया।


उन्होंने एनडीए सरकार के दौरान लगे ताबूत घोटाले के आरोप का जवाब भी मंच से देते हुए कहा कि यूपीए सरकार में अब तब करीब साढ़े पांच लाख करोड़ रुपये के घोटाले हुए हैं, जबकि ताबूत घोटाले के आरोप को कोर्ट ने खारिज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed